फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sisters tied rakhi in schools

नगर के विद्यालयों और संस्थाओं में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन त्योहार

Thu, 11 Aug 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sisters tied rakhi in schools
नजीबाबाद के सिटी पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन मनाते विद्यार्थी। - फोटो : NAZIBABAD
स्कूलों में बहनों ने बांधी राखी
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगर के स्कूलों में रक्षाबंधन त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कई स्कूलों में राखी प्रतियोगिताएं र्हुइं।
प्रेमधाम आश्रम में किरतपुर के आरके इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक दर्क्षित अग्रवाल के नेतृत्व में छात्राओं ने रक्षाबंधन त्योहार मनाया गया। छात्राओं और शिक्षिकाओं ने अनाथ व दिव्यांग बच्चों को मिठाई खिलाकर उनकी कलाइयों पर राखी बांधी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नितिन बिश्नोई, आश्रम के प्रबंधक फादर बिन्नी, फादर लिंटो समेत मौजूद रहे।
उधर, सन शाइन पब्लिक स्कूल में प्रबंधक विनोद मित्तल और प्रधानाचार्य आलोक कुमार की देखरेख में रक्षाबंधन त्योहार पर राखी प्रतियोगिता आयोजित हुई। जूनियर वर्ग में सृष्टि ने प्रथम, आरव ने द्वितीय, कनक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में शगुन, कनिका, यमनीत ने प्रथम, वंशिका, साक्षी ने द्वितीय, अरुणिमा व प्रेरणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं, सिटी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक विनय कौशिक की देखरेख में रक्षाबंधन त्योहार मनाया गया। उन्होंने छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधी और छात्रों ने बहनों को सुरक्षा का वचन दिया। कार्यक्रम में ज्योति भाटिया, प्रतिभा अग्रवाल, रीना शर्मा, विनीता भटनागर, साधना, अमरीन आदि मौजूद रहीं।

नजीबाबाद के प्रेमधाम आश्रम में दिव्यांगों को राखी बांधतीं छात्राएं।

नजीबाबाद के प्रेमधाम आश्रम में दिव्यांगों को राखी बांधतीं छात्राएं।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed