फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shri Ram Navami festival celebrated with enthusiasm

Bijnor News: हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीराम नवमी का त्योहार

Fri, 31 Mar 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 31 Mar 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram Navami festival celebrated with enthusiasm
- जगह जगह मंदिरों में हुआ श्रीरामचरित मानस का पाठ
विज्ञापन

- बिजनौर शहर समेत जिले में निकाला गया रामनवमी पर जूलूस और शोभायात्रा
फोटो....
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में श्रीराम नवमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। मंदिर और घरों में लोगों पूजा अर्चना कर आराध्य भगवान श्रीराम की स्तुति की। बिजनौर शहर समेत जिले में तमाम जगहों पर श्री राम नवमी पर शोभायात्रा निकाली गई। मंदिरों में रामचरित मानस के पाठ भी हुए। उधर नवमी तिथि पर भी माता के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। तमाम भक्तों ने नवमी के दिन कन्याओं को जिमाकर अपने व्रत खोलें।
बिजनौर शहर में श्रीराम नवमी पर रामलीला ग्राउंड से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शहर में अलग अलग रास्तों से होकर शोभायात्रा रामलीला मैदान पर पहुंचकर संपंन हुई। जिसके बाद दीपक जलाकर लोगों ने भगवान श्रीराम से मंगलकामना की। शोभायात्रा के दौरान पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही। शहर कोतवाल नरेंद्र गौड़ पुलिस फोर्स के साथ शोभायात्रा में मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर मंदिरों में नवमी के दिन भी भक्तों ने माता को प्रसाद चढ़ाया। तमाम भक्तों ने नवमी के दिन कन्याओं का जिमाकर अपने व्रत खोलें। हालांकि कुछ लोगों ने दुर्गाअष्टमी पर ही नवरात्र के व्रत खोल लिए थे। उधर श्री श्री 1008 बाबा हरिहर मंदिर में नगर पालिका बिजनौर की ओर से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया। मंदिर के मुख्य ट्रस्टी नीरज शर्मा समेत अधिकारियों ने विधि विधान से पूजन कराते हुए रामायण पाठ का शुभारंभ कराया। इस दौरान परियोजना अधिकारी ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला कृषि अधिकारी एस कृष्णा, ईओ विकास कुमार, दीपक गर्ग, मनोज खन्ना, आकाश अंगू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवाला कलां। गांव फीना में श्री राम सेवक मंडल समिति की ओर से श्री राम नवमी के अवसर पर ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस में एस के पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल व सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने झांकियों में भाग लेकर मन मोहा। प्रमोद मोदी, विपिन कुमार, भगत सिंह, संजय कुमार, मूलचंद सिंह, दिनेश कुमार आदि ने भाग लिया।
------------

नगीना। नगर पालिका परिषद की ओर से बड़ा मंदिर श्री मुक्तेश्वर नाथ में श्रीरामचरित मानस के अखंड पाठ का आयोजन किया गया। एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने यजमान के रूप में पूजा-अर्चना कराई।

बड़ा मंदिर श्री मुक्तेश्वर नाथ के प्रांगण में आयोजित श्री रामचरितमानस के अखंड पाठ के पूजन कार्यक्रम का समापन पंडित विपिन चंद्र त्रिपाठी ने कराया। लक्ष्मण सैनी की टीम ने अखंड पाठ संपन्न कराया। इस मौके पर एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सफाई निरीक्षक धीरज राय वर्मा, प्रधान लिपिक मदन पाल सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, अजीत अग्रवाल, नीरज बिश्नोई, लवी मित्तल, गोपाल शर्मा, पंडित सचिन शर्मा, अरुण शर्मा, सौरभ मित्तल, सुनील शर्मा,रोहित कुमार आदि मौजूद रहे। उधर दिव्य सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने को श्री कृष्ण गौशाला पहुंचकर गायों को अपने हाथो से गुड, चोकर व हरा चारा खिलाकर उनकी खूब सेवा की। दिव्य सेवा संस्थान के प्रबंधक संजय शर्मा ने समाज के लोगो से भी गायों की निस्वार्थ भाव से सेवा करने की। मनोज कुमार,, राहुल पाल, गतिक शर्मा, शिवम अग्रवाल आदि रहे।

----------
किरतपुर। श्री राम नवमी पर श्री निर्लेश्वर महादेव मंदिर से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।

प्रभात फेरी निर्लेश्वर मंदिर से प्रारंभ हुई, जिसमें समस्त राम भक्त राम नाम का कीर्तन करते हुए चल रहे थे। प्रभात फेरी नगर के मुख्य मार्गो से निकली। जहां राम भक्त यात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत कर रहे थे। यात्रा में प्रभु श्री राम के पालने की सभी मंदिरों में आरती की गई। श्री प्राचीन मंदिर पर श्रीनाथ जी ने यात्रा का स्वागत किया। वहां कन्या पूजन कर यात्रा आगे बढ़ी। श्री राम मंदिर होते हुए वापस श्री निर्लेश्वर मंदिर पर आकर संपन्न हुई। यात्रा में अनूप रस्तोगी, जुगल किशोर कालरा, आलोक अग्रवाल, हेमेंद्र राजपूत, ऋषभ सिंघल, मोहित कालरा, प्रतीक अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, आकाश जैन , डाॅ. छत्रपाल सिंह व बड़ी संख्या में गणमान्य लोग लोग मौजूद रहे।


--------------
कोतवाली देहात। बिजनौर कोतवाली देहात मार्ग पर शादीपुर बिजली घर के निकट स्थित शिव दुर्गा मंदिर पर बुधवार की रात्रि हवन, यज्ञ तथा जागरण का आयोजन हुआ। मंदिर के पुजारी बिहारी दास के संयोजन में आयोजित जागरण में माता के भजनों पर श्रद्धालु रात भर झूमते रहे। शानदार झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य यजमान दीपक कुमार तथा रचना देवी रहे। कार्यक्रम में विजेंद्र सिंह, पंकज मलिक, नवीन कुमार, बाबूराम,संदीप कुमार, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed