{"_id":"64d536c43e32de1f830fbad4","slug":"show-seriousness-in-redressal-of-complaints-on-jansunwai-portal-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-8782-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर। जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में दिखाएं गंभीरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर। जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में दिखाएं गंभीरता
Fri, 11 Aug 2023 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
फोटो
-सीएम और अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा प्रतिदिन की जा रही समीक्षा
-शिकायतों के निस्तारण को प्राथमिकता से लेने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों को लेकर बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक हुई। जिसमें जिला और तहसील स्तरीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया। विभागवार समीक्षा करते हुए शिकायतों का निस्तारण गंभीरता से करने के निर्देश दिए गए।
कलक्ट्रेट में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंदव कुमार सिंह ने समीक्षा बैठक में कहा कि जिन अधिकारियों के स्तर पर आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण और समाधान में लापरवाही बरती जा रही है, इस संबंध में उनके उच्च स्तरीय अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। शिकायत निवारण प्रणाली पोर्टल का नित्य अवलोकन करते हुए प्रतिदिन लॉगइन किया जाए। बताया कि योगी आदित्यनाथ और अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा भी प्रतिदिन आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण एवं गुणवत्ता की समीक्षा की जा रही है। ऐसे में पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निवारण तत्काल किया जाए। अधिकारी जनसमस्याओं के निस्तारण को शीर्ष प्राथमिकता से लें और आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार करें।