{"_id":"686eba01e5502195fe017a77","slug":"shiva-devotees-will-get-relief-railways-runs-two-kanwar-special-trains-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-154230-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शिवभक्तों को मिलेगी राहत, रेलवे ने चलाई दो कांवड़ स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शिवभक्तों को मिलेगी राहत, रेलवे ने चलाई दो कांवड़ स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
- मुरादाबाद से लक्सर और योगनगरी ऋषिकेश से आलमनगर तक संचालित होंगी स्पेशल ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा से संबंधित श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने दो कांवड़ मेला स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलाई हैं। एक ट्रेन मुरादाबाद से लक्सर के बीच और दूसरी ट्रेन योगनगरी ऋषिकेश से आलम नगर के बीच संचालित होंगी। दोनों ट्रेनों को नजीबाबाद सहित जनपद के विभिन्न स्टेशनों पर स्टॉपेज दिया गया है।
मुरादाबाद से लक्सर के बीच संचालित कांवड़ मेला स्पेशल ट्रेन 11 जुलाई से 25 जुलाई तक रोजाना संचालित होगी। दो एसएलआर सहित नौ कोच की ट्रेन 04312 डाउन मुरादाबाद से प्रात: 4:15 बजे चलकर प्रात: 7:15 बजे लक्सर पहुंचेगी। कांठ रेलवे स्टेशन पर प्रात: 4:47 बजे, स्योहारा स्टेशन पर 5:04 बजे, धामपुर स्टेशन पर 5:20 बजे, नगीना स्टेशन पर 5:38 बजे पहुंचकर प्रात: छह बजे नजीबाबाद स्टेशन पहुंचेगी। कांवड़ मेला स्पेशल मौअज्जमपुर नारायण स्टेशन पर प्रात: 6:18 बजे, बालावाली 6:36 बजे पहुंचकर लक्सर प्रात: 7:15 बजे पहुंचेगी।
लक्सर से कांवड़ मेला स्पेशल 04311 अप दिन में 12 बजे ट्रेन रवाना होकर मुरादाबाद अपराह्न 3:15 बजे पहुंचेगी। बालावाली स्टेशन पर दिन में 12:18 बजे, मौअज्जमपुर नारायण 12:38 बजे, नजीबाबाद दिन में एक बजे नगीना 1:22 बजे, धामपुर 1:40 बजे स्योहारा 2:12 बजे, कांठ 2:30 बजे पहुंचेगी। दोनों दिशा से कांवड़ स्पेशल ट्रेन को प्रत्येक स्टेशन पर दो-दो मिनट का स्टॉपेज दिया गया है।
विज्ञापन
-- लंबी दूरी की ट्रेन का लाभ उठाएंगे शिवभक्त
योगनगरी ऋषिकेश से आलमनगर लखनऊ के बीच संचालित कांवड़ मेला स्पेशल पैसेंजर ट्रेन 11 जुलाई से नौ अगस्त तक संचालित होगी। योगनगरी ऋषिकेश से कांवड़ यात्रा स्पेशल ट्रेन 04318 डाउन सायं सात बजे रवाना होकर प्रात: 10:45 बजे आलमनगर पहुंचेगी। उधर वापसी में आलमनगर से 04317 अप दिन में 12:05 बजे रवाना होकर रात्रि 11 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी। ट्रेन को मुरादाबाद, नजीबाबाद, मौअज्ज्मपुर, बालावाली, लक्सर, ज्वालापुल, हरिद्वार स्टॉपेज दिया गया। दो एसएलआर सहित 16 कोच की ट्रेन को संबंधित स्टेशनों पर दो मिनट का स्टॉपेज दिया गया है। यात्री लंबी दूरी की ट्रेनों का लाभ उठाएंगे।