फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shift on ground floor to women patients admitted to Kovid Care Center: DM

कोविड केयर सेंटर में भर्ती महिला मरीजों को करें भूतल पर शिफ्ट: डीएम

Sat, 04 Jul 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Shift on ground floor to women patients admitted to Kovid Care Center: DM
कोविड केयर सेंटर में भर्ती महिला मरीजों को करें भूतल पर शिफ्ट : डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने सीडीओ को निर्देश दिए कि लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र स्वाहेड़ी में स्थापित कोविड केयर सेंटर में भर्ती महिला मरीजों को तत्काल प्रथम तल से भूतल में शिफ्ट किया जाए। साथ ही भवन परिसर में हॉस्टल की सफाई कराकर नए मरीजों को वहां भर्ती कराने की व्यवस्था करें। सख्त हिदायत दी कि कोरोना संक्रमित मरीजों के भोजन की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। साथ ही जिला अस्पताल के सीएमएस को निर्देशित किया कि अस्पताल में कोराना की जांच के लिए ट्रू नॉट मशीन का अधिक से अधिक प्रयोग करें, जिससे जिले में ही कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो सके।
शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कोविड-19 से संबंधित समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि पिछले दो दिन से जिले में रोजाना कोरोना पॉजिटिव केस मिलना बेहद ही चिंता का विषय है। इसके नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाये जाने चाहिए। डीएम ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों में शासन द्वारा निर्गत कोविड-19 के संक्रमण से सुरक्षा और बचाव के लिए नियमों का सख्ती के साथ पालन कराने के लिए पुलिस विभाग को इंगित किया। साथ ही सीएमओ डा. विजय कुमार यादव को निर्देशित किया कि वे कोविड-19 महामारी नियंत्रण के लिए पांच से 15 जुलाई तक संचालित होने वाले डोर टू डोर सर्वेक्षण कार्यक्रम में कार्यरत कार्मिकों को कोरोना वायरस से सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त सामग्री व उपायों के साथ भेजें। सर्वेंक्षण कार्य के लिए गठित टीमों को पल्स ऑक्सीमीटर तथा इंफ्रारेड थर्मामीटर सहित आवश्यक उपकरणों को उपलब्धता कराएं।
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, न्यायिक डा. नितिन मदान, एसपी देहात संजय कुमार, सीएमओ डा. विजय कुमार यादव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आशोक कुमार, जिला अस्पताल के सीएमएस डा. ज्ञानचंद, महिला सीएमएस डा. आभा वर्मा आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed