फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shallow room ceiling plaster broken, student injured

जलालाबाद में जर्जर प्राथमिक विद्यालय की छत का प्लास्टर टूटकर गिरा

Sun, 02 Feb 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Shallow room ceiling plaster broken, student injured
नजीबाबाद के जलालाबाद के जर्जर प्राथमिक विद्यालय की छत का टूटा प्लास्टर। - फोटो : NAZIBABAD
स्कूल में जर्जर कक्ष की छत का प्लास्टर टूटा, छात्रा घायल
विज्ञापन

बिजनौर, जलालाबाद। जलाबाबाद में प्राथमिक विद्यालय द्वितीय का कक्ष एवं बरामदा विद्यार्थियों के लिए खतरा बना है। जर्जर कक्ष एवं बरामदे की छत का प्लास्टर टूटकर गिरने से एक बालिका घायल हो गई। जबकि उसकी चपेट में आने से अन्य विद्यार्थी बाल-बाल बच गए।
प्राथमिक विद्यालय द्वितीय जलालाबाद में करीब 211 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। विद्यालय में कक्ष एवं बरामदा जर्जर हालत में है। विद्यालय में पंजीकृत छात्राओं की संख्या अधिक होने और मात्र दो कक्ष ही नवीन हैं। शिक्षक मजबूरन जर्जर कक्ष एवं बरामदे में बैठाकर विद्यार्थियों को शिक्षा दे रहे हैं। शनिवार को जर्जर कक्ष की छत का प्लास्टर टूटकर गिर पड़ा। प्लास्टर गिरने से विद्यार्थियों में अफरा-तफरी मच गई। प्लास्टर की चपेट में आकर कक्षा की यमशा घायल हो गई। शिक्षकों ने घायल छात्रा को प्राथमिक उपचार दिलाया।
विज्ञापन

विद्यालय की मुख्य अध्यापिका विंमी रानी का कहना है कि उन्होंने कई बार विभाग को जर्जर भवन के बारे में अवगत कराया है। लेकिन विभाग ने जर्जर भवन को धराशाई नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed