फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Self-confident students

आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने पहंंुचे विद्यार्थी

Mon, 19 Nov 2018 12:28 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
अमर उजाला/बिजनौर Updated Mon, 19 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
Self-confident students
अमर उजाला की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बिजनौर पब्लिक स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर 429 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा देकर विद्यार्थियों के चेहरे खिले नजर आए। अधिकतर विद्यार्थियों ने किसी प्रतियोगी परीक्षा में पहली बार हिस्सा लिया था। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी कराने के लिए अमर उजाला का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार करने व मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा कराई जाती है। इस साल परीक्षा केंद्र बिजनौर पब्लिक स्कूल को बनाया गया था। परीक्षा में 620 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। बिजनौर पब्लिक स्कूल के स्टाफ ने शनिवार को ही सीटिंग प्लान बना दिया था। परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों ने बहुत उत्साह दिखाया। रविवार को टीईटी परीक्षा होने के बाद भी विद्यार्थियों ने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 620 में से 429 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 263 छात्र व 166 छात्राएं शामिल थीं। परीक्षा में पूरे जिले के विद्यार्थी आए। जिन विद्यार्थियों को रोल नंबर नहीं मिल पाए थे, उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी। परीक्षा देने के बाद विद्यार्थियों के चेहरे खिले रहे। बोर्ड परीक्षा की तरह उन्होंने अपने प्रश्नों के जवाब मिलाए। परीक्षा के आयोजन में बिजनौर पब्लिक स्कूल के स्टाफ का बहुत सहयोग रहा। स्कूल प्रबंधक महेंद्र सिंह व प्रधानाचार्य डा.संजीव राठी पूरे समय परीक्षा केंद्र पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों में रहा उत्साह  
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में बहुत उत्साह था। परीक्षा का समय 11 बजे निर्धारित था, लेकिन विद्यार्थी सुबह नौ बजे से ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने शुरू हो गए थे। परीक्षा केंद्र के बाहर बच्चों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने रखी नजर  
बिजनौर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक महेंद्र सिंह व प्रधानाचार्य डा.संजीव राठी के अनुसार इस तरह की परीक्षा बच्चों के लिए उत्साहवर्धक रहती हैं। बच्चों को परीक्षा देने से अपने अंदर आत्मविश्वास महसूस करता है। अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है। परीक्षा कराने में बिजनौर पब्लिक स्कूल के स्टाफ ने भरपूर सहयोग किया। प्रधानाचार्य व प्रबंधक ने परीक्षा पर पैनी नजर रखी।  

परीक्षार्थी बोल धन्यवाद अमर उजाला  
कक्षा दस की छात्रा कशिश ने बताया कि वह बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही है। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी करने से बोर्ड परीक्षा की तैयारी में भी मदद मिली है। कक्षा 11 के छात्र नितिन कुमार के अनुसार यह उसकी पहली प्रतियोगी परीक्षा है। परीक्षा देकर अच्छा लगा। उसके साथी भी परीक्षा में शामिल हुए। कक्षा 11 के अनिकेत ने बताया कि परीक्षा आसान थी। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होने के लिए परिजनों ने भी प्रोत्साहित किया था। कक्षा नौ की छात्रा महक रानी के अनुसार अगले साल उसे बोर्ड परीक्षा में शामिल होना है। बोर्ड परीक्षा से पहले अमर अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होकर अच्छा लगा। इससे आत्मविश्वास बढ़ा है। कक्षा नौ के छात्र वरुण कुमार के अनुसार परीक्षा बहुत अच्छी रही। परीक्षा में शामिल होने के लिए वह शुरू से ही तैयारी करने में जुटा था। अगले साल भी वह अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed