{"_id":"5df3e7828ebc3e879d41ea85","slug":"school-s-annual-festival-celebrated-with-great-pomp-bijnor-news-mrt4586220150","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया
विज्ञापन
नूरपुर में गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में हुए वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तु?
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया
नूरपुर। गुरु तेगबहादुर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के चारों हाउस के छात्रों द्वारा अलग-अलग थीम पर टेंट सजाए गए। अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। कार्यक्रम के दौरान वर्ष भर विद्यालय की होने वाली गतिविधियों में विजेता रहे छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
बृहस्पतिवार शाम स्कूल में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक तारा सिंह और प्रबंध निदेशक मंदीप सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में सुभाष हाउस को भारतीय इतिहास, गांधी हाउस को विज्ञान, टैगोर हाउस को आर्ट, कल्चर एवं साहित्य, भगत सिंह हाउस को गणित, कंप्यूटर एवं शारीरिक विज्ञान से संबंधित टॉपिक दिए गए थे। सुभाष हाउस के छात्रों ने ताजमहल, बुलंद दरवाजा, विजय स्तंभ, रथ मंदिर, लाल किला, आश्रम गुुरुकुल एलोरा गुफा के मॉडल प्रदर्शित किए।
गांधी हाउस ने वेस्ट मैनेजमेंट एटॉमिक संरचना, विद्युत घंटी, स्मॉक ऑब्जर्वर, हाइड्रोलिक शहर, पेरिस्कोप, गैस निर्माण मिथेन, स्टेट ऑफ मैटर, वाटर ट्रीटमेंट आदि के मॉडल प्रस्तुत किए। भगत सिंह हाउस ने मैथ्स हिस्ट्री, जिओ बोर्ड, शेप एंड सिंबल, कंप्यूटर हिस्ट्री, फिजिकल से संबंधित मॉडल प्रदर्शित किए। टैगोर हाउस ने आर्ट गैलरी, डांस फॉर्म, शिल्प कला, फूड संप्रदाय, कुतुबमीनार, सिंधु घाटी आदि का प्रदर्शन किया। बच्चों ने इसरो के चंद्रयान 1 एवं 2 का भी प्रदर्शन करते हुए मॉडल बनाए, जिनको निर्णायक मंडल द्वारा काफी सराहा गया। विद्यालय में हुई तेजेंद्र कौर मेमोरियल प्रतियोगिता का परिणाम भी घोषित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व डिप्टी बीएसए चंद्रप्रभा गौतम ने बच्चों के बनाए मॉडल की सराहना की। छात्रों द्वारा कार्यक्रम में लगाए गए कैंप में नन्हा बचपन को प्रथम, टैगोर द्वितीय एवं सुभाष हाउस को तृतीय स्थान मिला। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में ब्लू बर्ड स्कूल धनौरा के एमडी राहुल अग्रवाल, वीके शर्मा, भूदेव सिंह, रिम्पल कौर आदि शामिल रहे। आयोजन में प्रधानाचार्य अश्वनी शर्मा, दीपक, रजनीश कुमार आदि का सहयोग रहा।

नूरपुर में गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में हुए वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तु?- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन