फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   School bus driver dies in collision with truck, 23 children including two teachers injured

Bijnor News: ट्रक की टक्कर से स्कूली बस के चालक की मौत, दो शिक्षकों सहित 23 बच्चे घायल

Thu, 15 Feb 2024 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
School bus driver dies in collision with truck, 23 children including two teachers injured
- बिजनौर-हरिद्वार मार्ग पर मंडावर और चंदक के बीच ट्रक से हुई स्कूली बस की टक्कर
विज्ञापन

- कोहरे में नहीं दिखा सड़क पर खड़ा ट्राला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडावर/चंदक (बिजनौर)। बिजनौर-हरिद्वार मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह कोहरे के बीच बच्चों को स्कूल लेकर जा रही बस और ट्रक में आमने सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूल बस के चालक की मौत हो गई, जबकि 21 छात्र-छात्राएं घायल हो गए। एक शिक्षक और एक शिक्षिका भी चोटिल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक शिक्षिका और दो छात्राओं को रेफर किया गया है। हादसे की वजह कोहरा और तेज रफ्तार माना जा रहा है।
बृहस्पतिवार की सुबह 8:50 बजे माडर्न एरा पब्लिक स्कूल की एक बस चंदक क्षेत्र से बच्चों को लेकर बिजनौर आ रही थी। इस दौरान क्षेत्र में कोहरा छाया हुआ था। मंडावर-चंदक के बीच रानीपुर गन्ना क्रय केंद्र के पास पहुंचते ही सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राले को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक मनोज (40) पुत्र तेजपाल निवासी गांव जालपुर की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार 21 छात्र-छात्राएं घायल हुए। एक शिक्षिका और एक शिक्षक को भी चोट लगी है।
विज्ञापन

पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गन्ना क्रय केंद्र के पास सड़क पर गन्ना ढोने वाला ट्राला खड़ा हुआ था। कोहरा होने की वजह से यह ट्राला बेहद नजदीक पहुंचने पर ही नजर आया। स्कूली बस के चालक ने ट्राले से बस को बचाया तो सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हादसे की खबर मिलते ही डीएम अंकित कुमार अग्रवाल, एसपी नीरज कुमार जादौन और एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से जानकारी ली। चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। हादसे के बाद मंडावर पुलिस ने ट्रक चालक रिजवान पुत्र फुरकान निवासी झालू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया।





कोहरे की वजह से एक स्कूल बस और ट्रक में टक्कर हुई है। इसमें स्कूली बस के चालक की मौत हो गई। हादसे में घायल हुए सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। - नीरज कुमार जादौन, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed