{"_id":"6a46c040f8ebabd8b905c960","slug":"saved-life-by-holding-onto-the-elephants-tusks-after-slamming-the-victim-down-the-animal-charged-to-trample-them-bijnor-news-c-27-1-bij1025-183927-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हाथी के दांत पकड़कर बचाई जान, पटकने के बाद कुचलने दौड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हाथी के दांत पकड़कर बचाई जान, पटकने के बाद कुचलने दौड़ा
Fri, 03 Jul 2026 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
कालागढ़ में हिसंक हो रहे हाथी, वन विभाग के बस से बाहर हो रहे वाली खबर का फोटोहाथी के हमले में
- फोटो : 1
कालागढ़ (बिजनौर)। जंगल से आबादी में आए हाथी ने बुधवार रात पुराना कालागढ़ में एक श्रमिक पर हमला कर दिया। सूंड़ की चपेट में आने से बचने के लिए श्रमिक ने हाथी के दांत पकड़ लिए, लेकिन बौखलाए हाथी ने उसे पटक दिया। इसके बाद वह पैरों से कुचलने के लिए बढ़ा, तभी श्रमिक लुढ़ककर किसी तरह जान बचाने में सफल रहा। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुराना कालागढ़ निवासी मोहम्मद अकरम (46) पुत्र मोहम्मद उमर मजदूरी करते हैं। अकरम ने बताया कि बुधवार रात करीब आठ बजे वह परिवार के साथ भोजन करने के बाद घर के बाहर खड़े थे। तभी कुत्ते भौंकने लगे। उन्होंने समझा कि कुत्ते उन्हें देखकर भौंक रहे हैं। हाथ में छोटा-सा डंडा लेकर जैसे ही आगे बढ़े, सूखास्रोत की ओर से निकला एक हाथी उनके सामने आ गया।
अकरम के अनुसार हाथी ने सूंड़ बढ़ाकर उन पर हमला करने की कोशिश की। बचाव में उन्होंने हाथी के दांत पकड़ लिए। इससे हाथी और उग्र हो गया तथा उसने उन्हें जोर से पटक दिया। वह कई फीट दूर जाकर गिरे। इसके बाद हाथी उन्हें पैरों से कुचलने के लिए आगे बढ़ा, लेकिन अकरम तेजी से दूसरी ओर लुढ़क गए। इसी बीच शोर होने पर हाथी चिंघाड़ता हुआ सूखास्रोत की ओर लौट गया। इस तरह अकरम की जान बच सकी।
विज्ञापन
हमले में अकरम के पेट और पसलियों में चोटें आई हैं। उनका कहना है कि घटना के बाद अभी तक वन विभाग का कोई अधिकारी हालचाल लेने नहीं पहुंचा। परिवार के लोग हाथी के दोबारा आबादी में आने की आशंका से डरे हुए हैं।
- 16 दिन में हाथी का दूसरा हमला
कालागढ़ क्षेत्र में बीते 16 दिनों में हाथी के हमले की यह दूसरी घटना है। 14 जून की रात नई कॉलोनी में हाथी ने अफजलगढ़ निवासी इस्माइल पर हमला कर उसकी जान ले ली थी। इसके बाद से हाथियों की आबादी वाले क्षेत्र में आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है।
वन विभाग करे सुरक्षा के इंतेजाम
कालागढ़ के भाजपा नेता योगेश कुमार सैनी, विनोद धारियावाल, महबूब अली, फय्याज अहमद, शमशुद्दीन अंसारी, नितिन अग्रवाल, सुरेश बंसल, हाजी रईस अहमद आदि का कहना है कि वन विभाग को चाहिए कि हाथियों को कार्बेट के वनों में ही रोकने के पुख्ता इंतजाम करे। आबादी की सीमा पर खाई खोदकर सौर ऊर्जा संचालित तारबाड़ लगाई जाए। नागरिकों की सुरक्षा की जाए।
- गश्ती दलों को सतर्क किया गया, दूसरे राज्य से आ रहे हाथी : वनक्षेत्राधिकारी
नगीना के वन क्षेत्राधिकारी पीके शर्मा का कहना है कि पुराना कालागढ़ नगीना रेंज का क्षेत्र है। कार्बेट के हाथी सूखास्रोत पार कर आबादी में आ रहे हैं। जनता की सुरक्षा के लिए गश्ती दल सतर्क किए गए हैं। शीघ्र ही पीड़ित परिवार से संपर्क किया जाएगा। लोगों को भी सतर्क रहना चाहिए।