{"_id":"6390d0acd824712b73747ad6","slug":"sample-papers-of-high-school-and-inter-exams-released-bijnor-news-mrt6168031180","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हाईस्कूल व इंटर परीक्षा के सैंपल पेपर्स जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हाईस्कूल व इंटर परीक्षा के सैंपल पेपर्स जारी
विज्ञापन
हाईस्कूल व इंटर परीक्षा के सैंपल पेपर्स जारी
बिजनौर। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। विद्यार्थियों को सैंपल पेपर्स से परीक्षा की तैयारी में मदद मिलेगी। जिले के 95 हजार से अधिक विद्यार्थी 2023 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।
जिले में यूपी बोर्ड के 390 राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त तथा वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय है। इन कॉलेजों के हाईस्कूल के 50995 तथा इंटर के 44496 छात्र-छात्राएं वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। शासन हाईस्कूल में करीब एक दर्जन तथा इंटर में एक दर्जन से अधिक विषय स्वीकृत हैं। कोरोना काल में विद्यार्थियों की पढ़ाई व परीक्षा प्रभावित हुई। बोर्ड परीक्षा में विषयों का कोर्स कम किया गया। अब स्थिति सामान्य है। डीआईओएस कार्यालय के सूत्रों के अनुसार शासन ने हाईस्कूल व इंटर के बोर्ड परीक्षा के विषयवार सैंपल पेपर्स जारी कर दिए हैं।
सैंपल पेपर्स परिषद की वेबसाइट पर अपलोड हैं। जिले के 390 माध्यमिक विद्यालयों के 95 हजार से अधिक विद्यार्थी हाईस्कूल व इंटर की 2023 की परीक्षा देंगे। सैंपल पेपर्स से विषयवार हर पेपर के प्रारूप का पता चल सकेगा। जैसे पेपर में कितने सवाल होंगे, बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, दीर्घ उत्तरीय आदि कितने सवाल होंगे। विद्यार्थी मॉडल पेपर के अनुसार पेपर का समय प्रबंधन अर्थात समय प्रबंधन कर सकेंगे।