फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ruckus at Police Kotwali and BRC office

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कोतवाली और बीआरसी पर हंगामा किया

Thu, 23 Jul 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Ruckus at Police Kotwali and BRC office
धामपुर ब्लाक संसाधन केंद्र पर हंगामा करते हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ता। - फोटो : DHAMPUR
पुलिस कोतवाली और बीआरसी कार्यालय पर किया हंगामा
विज्ञापन

धामपुर। हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डॉ. एनपी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पुलिस कोतवाली और (बीआरसी) ब्लॉक संसाधन केंद्र पर जाकर हंगामा किया। आरोप है कि थाने में शिकायत करने पर पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। जिससे उनके कार्यकर्ताओं में असंतोष है।
कार्यकर्ता एनपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस कोतवाली पहुंचे। वहां पर पुलिस अधिकारियों से मिले। आरोप लगाया कि अधिकारी थाने में आने पर उनके कार्यकर्ताओं की शिकायत पर काई अमल नहीं किया जाता है। बताया पिछले दिनों कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी थी कि गांव बख्शनपुर में कुछ लोग गोवंश काटने लाए हैं। पर पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। उधर कोतवाल रंजन कुमार शर्मा ने लगे आरोपों को गलत बताया है। कहा कि बख्शनपुर में एक गोवंश कहीं से घूमता फिरता लावारिश हालत में मिलने पर ग्रामीणों की मदद से उसे गोशाला में छुड़वा दिया गया था।
विज्ञापन

बाद में कार्यकर्ता ब्लाक संसाधन केंद्र पहुंचे। यहां पर एक ही परिसर में तीन स्कूलों का संचालन हो रहा है। स्कूलों का भवन भी जर्जर है। परिसर में एक कोने में ध्वस्त कमरे में शराब की खाली बोतलों के ढेर लगे है। अलग अलग क्वालिटी की शराब के रैपर मिले। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम धीरेंद्र सिंह को फोन से अवगत करा कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है। हालांकि खंड शिक्षाधिकारी योगेशपाल सिंह ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उनके विद्यालय परिसर में शराब का सेवन नहीं होता है। परिसर के चारों ओर से आबादी है, हो सकता है कोई परिसर में फेंक देता हो। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed