फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   RLD will contest Lok Sabha elections only by becoming a partner of the alliance.

गठबंधन का साथी बनकर ही लोकसभा चुनाव लड़ेगी रालोद : नीरपाल सिंह

Mon, 18 Dec 2023 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 18 Dec 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
RLD will contest Lok Sabha elections only by becoming a partner of the alliance.
- संदेश रथ यात्रा से किसान, युवाओं को बता रहें चौधरी साहब की नीतियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि रालोद गठबंधन के साथ है और गठबंधन के साथी के रूप में ही पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ेगी। कहा कि पार्टी लोकसभा की 15 सीटों पर चुनाव तैयारी में जुटी है। किस दल के हिस्से में कितनी सीटें आएंगी। यह निर्णय पार्टी सुप्रीमो स्तर से लिया जाएगा। इंडिया गठबंधन की 19 दिसंबर को बैठक होगी।
चौधरी नीरपाल सिंह रविवार को एक होटल में प्रेस वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने संकल्प लिया है कि युवाओं को चौधरी साहब की नीतियां बताएंगे। उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित करेंगे और अपनी सांसद निधि युवाओं के लिए ही खर्च करेंगे। उन्होंने नहटौर में एक स्टेडियम बनाने के लिए निधि से धनराशि दी है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जन कल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी की ओर से चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा निकाली जा रही है। शाम को अमरोहा के लिए निकल जाएगी।
विज्ञापन

नुमाइश ग्राउंड चौराहे पर स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष दीपक तोमर ने कहा कि खिलाड़ियों को हर स्तर पर प्रोत्साहित किया जाएगा। किसानों के बच्चों को खेलों से जोड़ा जाएगा फिर घर-घर मेडल आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व सांसद मुंशी रामपाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, शमशाद अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी ब्रजवीर सिंह प्रवेश चौधरी, सुरेश आर्य, आशु राणा, पूनम चौधरी, इमरान कुरैशी, राजेश चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed