फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Repair work of broken track started

शुरू हुआ टूटी पटरी की मरम्मत का काम

Thu, 29 Jul 2021 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Repair work of broken track started
शुरू हुआ टूटी पटरी की मरम्मत का काम
विज्ञापन

हल्दौर। गांव शादीपुर मिलक के पास जंगल में मंगलवार को नहर की पटरी टूट गई थी। ग्रामीणों ने फसल का मुआवजा दिलाए जाने से पहले टूटी पटरी को ठीक नहीं होने दिया था। सिंचाई विभाग के जेई के किसानों को मुआवजा दिलाए जाने के आश्वासन पर किसान मान गए। बृहस्पतिवार को टूटी पटरी की मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया।

गांव शादीपुर मिलक के निकट दो दिन पूर्व नहर की पटरी टूटने से राजू, धर्मेंद्र सिंह, दाताराम, भूपेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, ओमपाल सिंह आदि किसानों की गन्ना, चरी, बाजरा और मक्का आदि की फसलें जलमग्न हो गई थीं और गांव को जाने वाले मार्ग में भी जलभराव हो गया था। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। किसानों ने मामले की सूचना फोन पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी। जिसके बाद नहर का पानी बंद करा दिया गया था। आक्रोशित ग्रामीणों ने फसलों का मुआवजा दिलाए जाने से पहले पटरी की मरम्मत नहीं होने दी। बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग के जेई नरेंद्र कुमार किसानों को समझाकर उनकी बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद किसान शांत हुए। जेई ने टंपर और श्रमिकों की मदद से नहर की टूटी हुई पटरी की मरम्मत का कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed