फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Recommendation to declare Rehad's Guldar a man-eater

Bijnor News: रेहड़ के गुलदार को आदमखोर घोषित करने की संस्तुति

Thu, 27 Apr 2023 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 27 Apr 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Recommendation to declare Rehad's Guldar a man-eater
- आठ टीमें और दो पिंजरे लगाकर गुलदार को पकड़ने की कोशिश
विज्ञापन

- शासन से अनुमति मिलने के बाद बुलाए जाएंगे शूटर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। रेहड़ में तीन लोगों की जान लेने और तीन को घायल करने वाले गुलदार को वन विभाग ने आदमखोर घोषित करने के लिए संस्तुति शासन को भेज दी है। वहीं आठ टीमों के साथ गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने गांव में ही डेरा डाल लिया है। शासन से अनुमति मिलते ही वन विभाग शूटर को भी बुलाने की तैयारी में जुट गया है। वहीं ड्रोन कैमरे से भी उसकी तलाश की जा रही है।

रेहड़ के आसपास गुलदार के आतंक से लोग सहमे हुए हैं। मंगलवार की रात गांव जाब्तानगर के मौजा मुस्सेपुर में गुलदार टेकचंद सैनी की पांच साल की बेटी खुशी को गुलदार उठाकर ले गया। ग्रामीणों ने तलाश की तो पास के ही खेत में उसका शव लहूलुहान हालत में मिला। बुधवार को किसान संगठनों और ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने की मांग की तो वन विभाग ने आसपास के जिलों से भी विशेषज्ञों की टीम बुला ली। आठ टीमों को गुलदार की तलाश में ड्रोन कैमरों के साथ लगा दिया। दो पिंजरे भी लगवा दिए गए। डीएफओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि एक सप्ताह में यह गुलदार छह बार हमले कर चुका है। इसमें तीन की जान भी गई, तीन घायल हुए। उसे आदमखोर घोषित करने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन


रेहड़ में पिछले एक सप्ताह में हुए हमले
19 अप्रैल बुधवार को गुलदार ने गांव कासमपुरगढ़ी में खेत की रखवाली करते समय एक 70 वर्षीय वृद्ध को मार डाला था।
20 अप्रैल बृहस्पतिवार को गांव महसनपुर में गन्ने की छिलाई करते समय युवक पर हमला कर जख्मी कर दिया।
21 अप्रैल शुक्रवार को गुलदार ने शाहपुरजमाल निवासी किशोरी को सिरियावाली खेत में मां के साथ गेहूं की कटाई करते समय जख्मी किया।
22 अप्रैल शनिवार की रात फिर गुलदार ने गांव शाहपुरजमाल में एक 6 साल की बालिका पर घर के ऑगन में नल पर पानी पीते हमलाकर जख्मी कर दिया था।
23 अप्रैल को गांव मच्छमार में घुसकर एक 7 वर्षीय बालिका पर हमला कर मार डाला
25 अप्रैल की रात रात रेहड़ के गांव जाबता नगर में 4 वर्षीय बच्ची खुशी को मार डाला था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed