फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Received special leave: Bijnor Women teachers raised demand for period leave from CM Yogi

मिले विशेष अवकाश : सीएम योगी से महिला शिक्षकों ने उठाई पीरियड लीव की मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापन

Wed, 14 Jul 2021 09:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 14 Jul 2021 09:38 PM IST
सार

दोनों विधायकों ने मामले को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का भरोसा दिलाकर शीघ्र ही समस्या का निदान कराने आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Received special leave: Bijnor Women teachers raised demand for period leave from CM Yogi
विधायक को विज्ञापन सौंपती शिक्षिकाएं - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में महिला शिक्षक संघ ने सरकार से हर महीने तीन दिन की पीरियड लीव यानी विशेष अवकाश दिलाने की मांग की। संघ ने सदर विधायक सुचि चौधरी तथा चांदपुर विधायक कमलेश सैनी को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


बुधवार को उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य के निर्देश पर बिजनौर महिला शिक्षक संघ की पदाधिकारियों ने सदर विधायक सुची चौधरी तथा चांदपुर विधायक कमलेश सैनी से उनके कार्यालयों पर दोनों विधायकों को पौध सौंपकर शिष्टाचार भेंट की। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने महिला शिक्षक संघ के गठन, विस्तार एवं कार्य योजनाओं से उन्हें अवगत कराया।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री से प्रदेश में सेवारत महिलाओं को पीरियड के दौरान असहनीय पीड़ा में राहत देने और उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए तीन दिन की पीरियड लीव यानी विशेष अवकाश के रूप में प्रदान करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों विधायकों ने मामले को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का भरोसा दिलाकर शीघ्र ही समस्या का निदान कराने आश्वासन दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी, जिला महामंत्री रुचिता सिंह, आकांक्षा, पूजा, नीलम चौधरी, वर्षा, कामिनी गोयल, शिवानी, मीनाक्षी चौधरी आदि मौजूद रहीं। 

संविधान के अनुच्छेद 15 व 42 के अन्तर्गत राज्य महिलाओं व लड़कियों के कल्याण के लिए विशेष उपबन्ध कर सकती है। कहा कि संविधान के इस प्राविधान के अन्तर्गत बिहार सरकार 30 वर्ष पहले (सन 1992) से अपने राज्य की समस्त सेवारत महिला शिक्षक व कर्मियों को विशेष अवकाश के रूप में पीरियड लीव प्रदान कर रही है।


बता दें कि भारत में माहवारी के दिनों में महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर आंकड़े चौंकाने वाले हैं। भारत में 10 में से तीन लड़कियों को अपनी पहली माहवारी के बारे में कोई जानकारी नहीं होती। इन मुश्किल दिनों में अधिक शिक्षित महिलाओं की भागीदारी भी कार्यस्थलों पर घटती देखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed