फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rare species of vultures seen in Amangarh forest area

Bijnor News: अमानगढ़ वन क्षेत्र में दिखे दुर्लभ प्रजाति के गिद्ध

Thu, 11 Dec 2025 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 11 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Rare species of vultures seen in Amangarh forest area
रेहड़ के अमानगढ़ के जंगल में दिखाई दिए हिमालयी गिद्ध। स्रोत वन विभाग
रेहड़। अमानगढ़ वन क्षेत्र में सर्वेक्षण के दौरान विलुप्तप्राय प्रजाति के हिमालयी गिद्ध दिखाई दिए। इसे पर्यावरण के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है।
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता शिवम चौहान ने बताया की अमानगढ़ के शांत वातावरण, कम मानवीय हस्तक्षेप, विशाल वृक्ष गिद्ध आदि के लिए उपयुक्त आवास सिद्ध हो रहा है। शोधकर्ता ने बताया की देखी गई प्रजातियों में दुर्लभ हिमालयन ग्रिफान, व्हाइट रम्पड वल्चर तथा भारत का सबसे बड़ा गिद्ध सिनेरियस वल्चर शामिल है।
पशु चिकित्सा, दवाओं, भोजन की कमी एवं आवास रक्षण के चलते पिछले कई दशकों से इनकी संख्या में बड़ी कमी आई है। ऐसी स्थिति में इन दुर्लभ प्रजातियों का अमानगढ़ में दिखाई देना एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
विज्ञापन

वन विभाग तथा शोधकर्ताओं का मानना है कि संरक्षण प्रयासों के तहत यदि उपयुक्त माहौल सुनिश्चित किया जाए तो इनकी अन्य प्रजातियों में भी वृद्धि दिखाई दे सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed