फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ralod discusses Chaupal in protest against agricultural laws

रालोद ने की कृषि कानूनों के विरोध में चौपाल पर चर्चा

Wed, 24 Feb 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Ralod discusses Chaupal in protest against agricultural laws
रालोद ने की कृषि कानूनों के विरोध में चौपाल पर चर्चा
विज्ञापन

बिजनौर। रालोद की ओर से गांव गोपालपुर में आयोजित चौपाल में तीनों कृषि बिलों को अविलंब वापस करने की जोरदार मांग की गई। वक्ताओं ने घरेलू गैस व पेट्रोलियम पदार्थों पर बढ़े दामों को अविलंब वापस लेने को कहा।
गांव गोपालपुर में रालोद के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह की अध्यक्षता में चौपाल आयोजित की गई। राहुल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों के हाथों में देश को बेच रही है। उन्होंने सरकारी संस्थानों का निजीकरण करने पर चिंता जताई। रालोद जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार को कृषि बिलों के तीनों काले कानूनों को किसान हितों में अविलंब वापस ले लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि लगातार पेट्रोलियम पदार्थों डीजल व पेट्रोल तथा घरेलू गैस के दामों में वृद्धि हो रही है। परंतु प्रदेश सरकार ने पिछले कई वर्षों से गन्ना मूल्य में वृद्धि नहीं की। भाजपा ने देश की जनता से जो वादे किए थे उन्हें पूरा करने में वह पूरी तरह से विफल रही है। वक्ताओं ने युवाओं को रोजगार देने पर जोर दिया।
विज्ञापन

चौपाल में वक्ताओं ने वृद्ध किसानों को पेंशन दिलाने की भी मांग की। बैठक में गन्ना समिति के पूर्व सभापति सुरेंद्र सिंह, आचार्य नरेंद्र सिंह, जसवीर सिंह, शूरवीर सिंह, हुकुम सिंह, सुखबीर सिंह, राम सिंह, जयपाल सिंह, मुखिया प्रधान, छोटे प्रधान, रमेश सिंह, महावीर सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि ने विचार रखे। चौपाल का संचालन जिला उपाध्यक्ष पीतम सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed