फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Raiszade riding a luxury car collided with bike riders

Bijnor News: लग्जरी गाड़ी सवार रइसजादे ने बाइक सवारों को मारी टक्कर

Fri, 19 May 2023 10:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 19 May 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
Raiszade riding a luxury car collided with bike riders
- पुलिस ने जानलेवा हमले की धारा में दर्ज किया केस
विज्ञापन

- शहर के एक हॉस्पिटल संचालक का बेटा है आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नशे की हालत में लग्जरी गाड़ी सवार रइसजादे ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। आरोपी शहर के एक अस्पताल संचालक का बेटा है। जिसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
शहर कोतवाली में फरीदपुर भोगी के रहने वाले शेखर बालियान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया कि वह तहेरे भाई के साथ ब्रेजा गाड़ी से अपने गांव से बिजनौर की तरफ निकला। तभी पीछे से आर्यन पुत्र अर्जुन निवासी भरैरा अपनी फारच्यूनर गाड़ी से आया। गाड़ी में उसके साथ नवीन और लवली भी थे। जो नशे की हालत में हाय हैलो करके तेजी से गाड़ी ले गए। थोड़ी देर के बाद आर्यन जैन फार्म के पास मिला, तेज गति में गाड़ी चला रहे आर्यन को उसने टोकते हुए धीमी गति से गाड़ी चलाने की बात कह दी। जिस पर आरोपी भड़क गया, जिसने उसके भाई को फोन करके उल्टा सीधा भी कहा।
विज्ञापन

रिपोर्ट में शेखर ने आरोप लगाया कि इसके बाद मेरा भाई दिवाकर गौरव सिंह अपने साथी धीरेंद्र के साथ बाइक से जंगल से घर की ओर चल दिए। तभी आर्यन गाड़ी लेकर उनके गांव की ओर से आया। जिसने जान से मारने की नीयत से गाड़ी से बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दिवाकर, रवित और धीरेंद्र घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जानलेवा हमले की धारा में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी बिजनौर शहर में स्थित एक अस्पताल संचालक का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed