फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Raising CM to the river Ganga poses a challenge for the administration

सीएम को गंगा नदी तक पहुंचाना प्रशासन के लिए बना चुनौती

Mon, 20 Jan 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Raising CM to the river Ganga poses a challenge for the administration
नजीबाबाद के गौसपुर का गंगा तट का वह टीला जहां से प्रशासन को बनाना है रास्ता। - फोटो : NAZIBABAD
सीएम को गंगा नदी तक पहुंचाना प्रशासन के लिए बना चुनौती
विज्ञापन

ननांगल सोती/नजीबाबाद(बिजनौर)। गंगा को निर्मल बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गंगा यात्रा कार्यक्रम शुरू करने के स्थल की स्थिति को लेकर जिला प्रशासन चिंतित है। गौसपुर में कार्यक्रम स्थल से लगभग 20 फीट नीचे गंगा तक जाने का स्थान समतल नहीं है, जो सबसे बड़ी परेशानी है।
नांगलसोती थाना क्षेत्र के गांव गौसपुर में 27 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गंगा यात्रा शुभारंभ प्रस्तावित है। जिस स्थान से गंगा यात्रा का श्री गणेश होगा, वहां से गंगा नदी तक काफी गहराई है। आसपास रेतीली मिट्टी है।
विज्ञापन

सोमवार को लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता विरेंद्र कुमार ने भी गौसपुर पहुंचकर संभावित मंच स्थल से गंगा तक पहुंचने के रास्ते को लेकर माथापच्ची की। विरेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल रास्ता बनाने के लिए कोई प्रस्ताव नहीं है। हालांकि अभी मुख्यमंत्री का 27 जनवरी का गंगा यात्रा का फाइनल कार्यक्रम आना बाकी है। एसडीएम संगीता ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गौसपुर के ग्राम प्रधान मुन्नू सिंह ने प्रशासन के निर्देश पर गंगा के निकट संभावित मंच स्थल के आसपास झाड़ी आदि कटवा कर क्षेत्र को समतल करा दिया है। लेकिन लोक निर्माण विभाग और सिंचाई खंड अफजलगढ़ ने गंगा तक पहुंचने के रास्ते को बनाने का कार्य शुरू नहीं किया है।

सीएम के समक्ष उठेगा गौसपुर में गंगा कटान का मुद्दा
नजीबाबाद। नांगलसोती के गांव गौसपुर क्षेत्र में गंगा कटान को लेकर ग्रामीण काफी समय से परेशान हैं। इस मुद्दे को सीएम के समक्ष उठाया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष गौसपुर में गंगा नदी से कटान होता है। बड़े पैमाने पर कृषि भूमि और फसल गंगा में समा रही है। ग्राम प्रधान मुन्नू सिंह ने बताया कि सिंचाई खंड अफजलगढ़ ने कुछ समय पहले लाखों रुपये की लागत से स्टड बनाए थे, लेकिन पुख्ता काम न होने से गंगा नदी का उफान सभी स्टड बहाकर ले गया। गांव से अब गंगा लगभग 60 मीटर की दूरी पर बह रही है।

न:जीबाबाद के गौसपुर में प्रधान द्वारा समतल कराई गंगा तट की भूमि।

न:जीबाबाद के गौसपुर में प्रधान द्वारा समतल कराई गंगा तट की भूमि।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed