{"_id":"634707e51fb39c04ae443e27","slug":"railway-workers-demonstrated-at-the-main-gate-of-the-station-nazibabad-news-mrt609306037","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल कर्मचारियों ने स्टेशन के मुख्यद्वार पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल कर्मचारियों ने स्टेशन के मुख्यद्वार पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
रेलकर्मियों ने स्टेशन के मुख्यद्वार पर किया प्रदर्शन
नजीबाबाद। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने निजीकरण के विरोध सहित कई मांगों को लेकर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। रेल कर्मचारियों ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।
एनआरएमयू के शाखा अध्यक्ष फखरुद्दीन, शाखा सचिव विक्रांत के नेतृत्व में कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निजी हाथों में बेच कर देश को पूंजीपतियों के हाथों गिरवीं रखने के प्रयास पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी रेलकर्मियों ने भारतीय रेल को निजीकरण और निगमीकरण से बचाने, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, रेल कर्मचारियों का शैक्षिक आधार पर उच्च वेतनमानों में पदोन्नति देने, खाली पदों को भरने सहित पांच सूत्री मांगपत्र राष्ट्रपति और रेल मंत्रालय को भेजने का निर्णय लिया।
प्रदर्शन में शाखा उपाध्यक्ष राकेश मीना, विनोद कुमार, अनुज कुमार, जिया अब्बास, राजेंद्र सिंह, रवि कुमार, सचिन, एसके मीना, इंद्रजीत, कुलदीप आदि शामिल रहे।