फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Protest against black marketing of LPG cylinders

Bijnor News: एलपीजी सिलिंडर की कालाबाजारी के विरोध में धरना दिया

Sun, 05 Apr 2026 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Protest against black marketing of LPG cylinders
नूरपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने इंडेन गैस एजेंसी पर कालाबाजारी के विरोध में धरना दिया। खाड़ी युद्ध से एलपीजी गैस संकट बढ़ गया है, जिसकी वजह से घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर सवेरे से ही एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लंबी लंबी कतारें लग जाती हैं।
विज्ञापन

आम आदमी को सिलिंडर नहीं मिलने की शिकायत को लेकर भाकियू टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी चंद्रपाल सिंह ने इंडेन गैस एजेंसी पर दर्जनों समर्थकों के साथ धरना दिया। ब्लॉक अध्यक्ष ने धरनास्थल पर बैठे एजेंसी प्रबंधक विशेष राणा से कालाबाजारी बंद करने की मांग की। प्रबंधक ने कहा कि सभी उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग करा दें। ग्रामीण क्षेत्र में बुकिंग का समय 45 दिन का है। जिन उपभोक्ताओं का डीएसी नंबर आ गया है, उन्हें 24 घंटे के अंदर होम डिलीवरी दे दी जाएगी। प्रबंधक के आश्वासन पर ब्लाक अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी। इस अवसर पर विनीत धनकड़, लोकेश, दुष्यंत, धर्मपाल, यशवीर, कावेंद्र, अभय चौधरी, कफील सैफी, डॉ. शमीम राही, डॉ. इशरत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

घरेलू गैस की कालाबाजारी का आरोप
धामपुर। नागरिकों ने घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए पूर्ति विभाग के अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। नगर के दिनेश कुमार, विवेक कुमार, सौरभ कुमार, विजय कुमार, कविता रानी, राजीव कुमार, संयम कुमार आदि ने डीएम से शिकायत में बताया कि नगर में ऐसा गिरोह सक्रिय हो गया है जो गैस एजेंसी से मिलीभगत कर बुकिंग के नाम पर गैस ले रहा है और घरेलू गैस को कॉमर्शियल सिलिंडरों में रिफिल कर तीन से पांच हजार तक की कीमत पर कॉमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध करा रहा है, जिससे पात्र लोगों को बुकिंग करने के बाद भी गैस नहीं मिल पा रही है। उधर सहायक क्षेत्रीय अधिकारी आलोक वशिष्ठ ने मामले को गंभीरता से लेकर जल्द ही ऐसे लोगों का पर्दाफाश किया जाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed