फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Prayer prayers in Dhampur concluded peacefully

धामपुर में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

Sat, 28 Dec 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Prayer prayers in Dhampur concluded peacefully
शुक्रवार की नमाज के बाद नमाजियों और पुलिस बल के साथ वार्ता करते शहर इमाम - फोटो : DHAMPUR
धामपुर/शेरकोट/अफजलगढ़/रेहड़। शुक्रवार को जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस संवेदनशील मोहल्लों में अलर्ट रही। पुलिस ने धामपुर को चार सेक्टरों में बांटा। चारों सेक्टर में ड्रोन कैमरों के माध्यम से विडियोग्राफी की।
विज्ञापन

कोतवाल अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि धामपुर को चार सेक्टरों में बांटकर मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया था। थाना क्षेत्र के छह संवेदनशील गांवों में पुलिस का कड़ा पहरा रहा। पुलिस गश्त करती रही। नगीना चौराहे को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया था। शाम को नगीना चौक पर पुलिस का वज्र वाहन, दमकल की गाड़ियों और एक पीएसी की प्लाटून मौजूद रही। मछली बाजार, जामा मस्जिद, मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा वाली मस्जिद आदि संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान सभी नमाजियों ने शांति पूर्ण ढंग से नमाज अदा की।
विज्ञापन

शेरकोट में सीओ अफजलगढ़ महेश कुमार ने जुमे की नमाज से पहले और बाद में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला। शेरकोट में भी शांतिपूर्वक ढंग से जुमे की नमाज संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफजलगढ़ में भी जुमे की नमाज शांति पूर्ण ढंग से हुई। अफजलगढ़ में तिराहों और चौराहों पर एवं मस्जिदों के बाहर पुलिस भारी पुलिस बल तैनात कर रखा गया।
रेहड़ थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस चौकन्नी रही। यहां पर भी जुमे की नमाज होने तक पुलिस ने मुस्लिम बाहुल्य मोहल्लों में फ्लैग मार्च निकालकर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पैनी नजर बनाए रखी। क्षेत्र में सभी जगह पर नमाज शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र में जुमे की नमाज के दौरान पूरी तरह से शांति कायम रही। पूरे तहसील क्षेत्र को थाने वार अलर्ट किया गया था। सभी अपनी डयूटी पर अलर्ट रहे। सीओ महावीर सिंह राजावत ने बताया कि इस दौरान जनजीवन सामान्य रहा। जुमे की नमाज के दौरान किसी भी थाना क्षेत्र में कहीं कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह से कायम है।

धामपुर में नेजे सराय मस्जिद के बाहर तैनात पुलिस बल ।

धामपुर में नेजे सराय मस्जिद के बाहर तैनात पुलिस बल ।- फोटो : DHAMPUR

फल चौराहे पर मस्जिद के बाहर तैनात पुलिस बल ।

फल चौराहे पर मस्जिद के बाहर तैनात पुलिस बल ।- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed