{"_id":"67703b3c8e800995d80f3cc2","slug":"praveen-naveen-and-abhishek-honored-in-convocation-ceremony-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-139396-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दीक्षांत समारोह में प्रवीण, नवीन और अिभषेक का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दीक्षांत समारोह में प्रवीण, नवीन और अिभषेक का हुआ सम्मान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालागढ़। कालागढ़ के कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र में वन दरोगा प्रशिक्षुओं के दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। टिहरी वन प्रभाग के प्रवीण असवाल ने स्वर्ण, मसूरी वन प्रभाग के अभिषेक सजवाण ने रजत अल्मोड़ा के सिविल सोयम वन प्रभाग के नवीन नौटियाल ने कांस्य पदक जीता।
प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक बिन्दर पाल ने परीक्षाफल की घोषणा की। प्रवीण असवाल ने वन वर्धन, वन्यजीव प्रबंधन, वन उपयोग में, अभिषेक सजवाण ने वन मापिकी में ट्राफी अपने नाम की। क्रियात्मक में अल्मोड़ा के सत्येन्द्र सिंह नेगी ने प्रथम और पिथौरागढ़ के महादेव प्रसाद ने द्वितीय स्थान पाया। सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थी अभिषेक सजवाण, पीटी ड्रिल में गढ़वाल वन प्रभाग के सुमित राणा रहे।
प्रशिक्षुओं को कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डा. साकेत बड़ोला ने सम्मानित किया। उन्होंने वन और वन्यजीवों के संरक्षण में योगदान का आह्वान किया। कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक राहुल मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अदनाला व सोनानदी की उप प्रभागीय वनाधिकारी, कालागढ़, ढेला व झिरना के अधिकारी और स्थानीय कर्मी मौजूद रहे।