फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pradhan's petition against DM's decision rejected in High Court

Bijnor News: डीएम के फैसले के विरुद्ध हाईकोर्ट गई प्रधान की याचिका खारिज

Thu, 25 Apr 2024 05:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 25 Apr 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's petition against DM's decision rejected in High Court
बिजनौर, नींदडू। जिला मजिस्ट्रेट ने नींदडू खास की प्रधान को गांव में नियमानुसार विकास कार्य नहीं कराकर मनमाने ढंग से बिना कुटेशन कार्य कराने का दोषी मानते हुए वित्तीय एवं प्रशासनिक शक्तियों के प्रयोग और कृत्यों के संचालन से निलंबित कर दिया था। डीएम के फैसले के विरुद्ध हाईकोर्ट गई प्रधान की याचिका उच्च न्यायालय ने खारिज कर दी।
विज्ञापन


रफीक मलिक और खुर्शीद अहमद ने शपथ पत्रों के साथ जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर नींदडू खास में हुए विकास कार्यों में धांधली और शासकीय धनराशि के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। डीएम ने जिले के अधिकारियों से प्रकरण की जांच कराई थी। जांच में लाइट, फर्नीचर और जीएसटी के भुगतान में अनियमितताएं पाई गई थीं। दोषी पाए जाने पर जिला मजिस्ट्रेट अंकित कुमार अग्रवाल ने 29 फरवरी 2024 को नींदडू खास की प्रधान अदीबा के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार निलंबित करते हुए जांच परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण बिजनौर एवं अधिशासी अभियंता प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग बिजनौर को सौंप दी। जबकि ग्राम पंचायत सचिव राकेश कुमार को विभागीय कार्रवाई के तहत स्थानांतरण किया गया था।
विज्ञापन


प्रधान अदीबा ने जिलाधिकारी के फैसले के विरुद्ध उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। दोनों पक्षों की दलीलें और बहस सुनने के बाद उच्च न्यायालय ने प्रधान की रिट याचिका खारिज कर दी। 29 फरवरी 2024 के आदेश के अनुसरण में गठित जांच समिति से आदेश की तिथि से दो महीने की अवधि के भीतर कानून के अनुसार रिपोर्ट प्रस्तुत करने और जिलाधिकारी से रिपोर्ट पर विचारोपरांत एक महीने के भीतर निर्णय लेने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed