फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police picket will be deployed for 24 hours at nine places

नौ स्थानों पर 24 घंटे तैनात रहेगी पुलिस पिकेट

Thu, 13 Feb 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Police picket will be deployed for 24 hours at nine places
नौ स्थानों पर 24 घंटे तैनात रहेगी पुलिस पिकेट
विज्ञापन

धामपुर। पुलिस प्रशासन की ओर से महाशिवरात्रि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पर्व को शांति पूर्वक ढंग से संपन्न कराने को तैयारी पूरी कर ली गई। पुलिस कोतवाली क्षेत्र में नौ स्थानों पर कांवड़ियों की सेवा के पुलिस पिकेट तैनात रहेगी। पुलिस की तीन टीमों को दिनरात मोबाइल गश्त में लगाया है। कांवड़ यात्रा मार्ग में पथ प्रकाश, सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी पालिका प्रशासन को दी गई है। मीट की दुकान करने वालों को हिदायत दी गई है कि कांवड़ मार्ग पर वह किसी भी हालत में दुकान न खोलें। किसी ने भी आदेशों का उल्लंघन करने का प्रयास किया तो कार्रवाई होगी।

कोतवाल नरेश कुमार ने बुधवार को पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक के बाद बताया गया कि पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि ड्यूटी के प्रति कोई भी लापरवाही नहीं करेगा। पुलिस अधिकारी औचक चेकिंग करते रहेंगे। सभी की 13 फरवरी से ड्यूटी लग जाएगी दी गई है। नौ स्थानों फल चौक, मछली बाजार, नगीना चौक, आरएसएम तिराहा, चकराजमल, हबीबवाला सांई मंदिर, शीला टाकिज, पुराना धामपुर, भगत सिंह चौक आदि स्थानों पर 24 घंटे पुलिस की तैनाती रहेगी। 18 फरवरी से हाईवे 74 को पूरी तरह डायवर्ट कर दिया जाएगा। गन्ने के वाहनों पर हाईवे 74 पर बुधवार से रोक लगा दी गई है। नगीना चौक पर कांवड़ियों की सेवा को पुलिस की ओर से सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कांवड़ियों के विश्राम के इंतजाम एवं मेडिकल किट की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed