{"_id":"633dc84f1d802c1ec7694819","slug":"police-and-pac-were-deployed-in-dussehra-fair-bijnor-news-mrt608330836","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा मेले में पुलिस और पीएसी रही तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा मेले में पुलिस और पीएसी रही तैनात
विज्ञापन
बिजनौर में रामलीला मैदान में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एसपी दिनेश सिंह।
- फोटो : BIJNOR
दशहरा मेले में पुलिस और पीएसी रही तैनात
बिजनौर। दशहरा मेलों में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की तैयारियां चाक-चौबंद रहीं। पुलिस अफसर लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। पुलिस के साथ पीएसी को भी तैनात किया गया। जिले में 71 जगहों पर रावण और मेघनाद के पुतलों का दहन हुआ।
बुधवार को एसपी दिनेश सिंह, एसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, सीओ सिटी अनिल सिंह पुलिस फोर्स के साथ रामलीला मैदान पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही मौके पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शहर कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि रामलीला मैदान में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। जिला मुख्यालय के रामलीला मैदान में 120 सिपाही, 20 दरोगा, एक प्लाटून पीएसी सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया। दमकल की टीम के साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था के लिए ट्रैफिक पुलिस भी तैनात की गई।
मेले में भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया था। वाहनों को चक्कर रोड से निकाला गया। एसपी ने पुलिस के आला अधिकारियों के साथ रामलीला मैदान पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मैदान में 40 हजार से ज्यादा की भीड़ जुटने का अनुमान लगाया गया।