फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   PNG supply will start in ten colonies of the city from June 5.

Bijnor News: पांच जून से शहर की दस कॉलोनियों में होने लगेगी पीएनजी की आपूर्ति

Mon, 29 Apr 2024 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 29 Apr 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
PNG supply will start in ten colonies of the city from June 5.
बिजनौर के आनंद विहार कालोनी में गैस पाइप लाइन में प्रेशर की गई जांच।
बिजनौर। पिछले तीन सालों से बिजनौर शहर में गैस पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है मगर अब इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। दरअसल पांच जून से शहर की दस कॉलोनियों में पाइप लाइन से रसोई गैस की आपूर्ति चालू कर दी जाएगी। प्राकृतिक गैस की पाइप लाइन 11 हजार घरों की रसोई तक पहुंच चुकी है। फिलहाल पाइप लाइन में प्रेशर की टेस्टिंग भी चल रही है।
विज्ञापन

सेंट्रल वेयर हाऊस में डीसीयू (क्रंप्रेशर यूनिट) की स्थापना की गई। इस यूनिट से नजीबाबाद मार्ग के मोहल्लों और कॉलाेनियों में पीएनजी की आपूर्ति की जाएगी। हालांकि शहर में इसके अलावा तीन अन्य जगहों पर भी कंप्रेशर यूनिट बनाने का काम चल रहा है। उधर सेंट्रल वेयर हाऊस में स्थापित डीसीयू से पाइप लाइनों को जोड़ा जा चुका है। इसका बाकायदा 23 मार्च को टेस्टिंग करते हुए आदमपुर के 28 घरों की रसोई में गैस आपूर्ति की जा चुकी है। हालांकि अब मतगणना स्थल होने की वजह से पांच जून के बाद आपूर्ति बहाल की जाएगी। पांच जून से दस कॉलोनियों में आपूर्ति होगी। इनमें इंद्रलोक, श्यामविहार, सरोजनी नगर, शिवलोेक, आदमपुर, कृष्णापुरम, राधेकृष्ण, एसडी पुरम आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


11 हजार हो चुके, 55 हजार कनेक्शन का लक्ष्य
साल 2021 के मई महीने से जिला मुख्यालय पर एचपीसीएल कंपनी ने पीएनजी पाइप लाइन बिछाने का काम चालू किया था। पाइप लाइन बिछ चुकी है। 11 हजार घरों की रसोई को पाइप लाइन से जोड़ा जा चुका है। कंपनी ने बिजनौर शहर में 55 हजार घरों तक पीएनजी गैस पहुंचाने का लक्ष्य है। जिस घर में जितनी रसोई है, उतने ही कनेक्शन करते हुए मीटर लगाए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन







सितंबर में आएगा गैस का पहला बिल
जून में आपूर्ति चालू कर दी जाएगी। हालांकि गैस का बिल जुलाई में नहीं बल्कि सितंबर में आएगा। सितंबर तक गैस की आपूर्ति और खर्च का आंकलन करने के बाद ही पहला बिल जारी किया जाएगा। बता दें कि पीएनजी का मूल्य फिलहाल 55 रुपये प्रति यूनिट है, जबकि एलपीजी करीब 67 रुपये प्रति किलो मिल रही है। ऐसे में पीएनजी रसोई का बजट भी काबू में रखेगी।




वर्जन : दस कॉलोनियों में पांच जून के बाद आपूर्ति चालू कर दी जाएगी। एक कंप्रेशर यूनिट पूरी तरह से चालू हालत में है। 11 हजार घरों में कनेक्शन किए जा चुके हैं। फिलहाल पाइप लाइन की टेस्टिंग का काम चल रहा है। -प्रदीप, इंजीनियर, निर्माण कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed