{"_id":"5e08f2ce8ebc3e879e19a018","slug":"pnb-s-window-broke-and-stole-valuables-dhampur-news-mrt4611577135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी की खिड़की तोड़ कीमती सामान चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनबी की खिड़की तोड़ कीमती सामान चुराया
विज्ञापन

कासमपुरगढ़ी। पंजाब नेशनल बैंक कासमपुरगढ़ी शाखा की खिड़की तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने लॉकर को तोड़ने का भी प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हो सके। चोर बैंक से पर्सनल लैपटॉप, एक सीपीयू को चोरी कर ले गए। चोरों ने एक सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ डाला। मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीटीवी कैमरों की फोटो के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
शाखा प्रबंधक विनीत वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार शाम शाखा को बंद करके गए थे। शनिवार की छुट्टी थी, रविवार को बैंक स्टॉफ पहुंचा तो बैंक के कागजात उथल पुथल थे। बैंक की एक खिड़की टूटी थी। चोर खिड़की से अंदर घुसे और पहले सीसीटीवी कैमरों को तोड़ा। इसके बाद चोरों ने बैंक में घुसकर लॉकर तोड़ने की कोशिश की। लेकिन सफल नहीं हो सके। चोर बैंक में रखा लैपटॉप, एक सीपीयू चोरी कर ले गए।
चोरी की पूरी घटना बैंक के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक के कैमरों को खंगाला। जिसमें दो चोर चोरी करते दिख रहे हैं। चोरों के मुंह पर कपड़ा बंधा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल आशुतोष कुमार का कहना है कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। शीघ्र घटना का खुलासा होगा।