फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pickup driver and two bike riders died after colliding with a canter.

Bijnor News: कैंटर की टक्कर से पिकअप चालक और बाइक सवार दो युवकों की मौत

Wed, 03 Dec 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 03 Dec 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Pickup driver and two bike riders died after colliding with a canter.
शेरकोट हादसे में मृतक रंजीत का फाइल फोटो
शेरकोट/धामपुर (बिजनौर)। हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर गांव मुबारकपुर कुंडा के पास मंगलवार सुबह 7:30 बजे कैंटर ने पिकअप गाड़ी और बाइक को रौंद डाला। हादसे में पिकअप चालक उत्तराखंड के जसपुर निवासी फिरोज (40), बाइक सवार लखीमपुर खीरी जिले के गांव बिछवी निवासी रणजीत (22) और आदित्य पांडे उर्फ लाला (32) की मौत हो गई। हादसे की वजह हाईवे के वनवे होने को माना जा रहा है।
विज्ञापन

उत्तराखंड में जसपुर के मोहल्ला छिपीयान निवासी फिरोज पुत्र मोहम्मद उमर अपनी पिकअप गाड़ी से धामपुर आने के लिए निकला। मुबारकपुर कुंडा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने पिकअप गाड़ी में टक्कर मार दी और पिकअप को करीब तीस मीटर पीछे तक धकेलता चला गया। इससे पिकअप के पीछे आ रही बाइक भी चपेट में आ गई। हादसे में पिकअप चालक फिरोज और बाइक सवार रणजीत और आदित्य लाला की मौत हो गई। बाइक सवार रणजीत अपने पिता को दवाई दिलवाने के बाद अपने साथी आदित्य के साथ बाइक से देहरादून लौट रहा था। दोनों देहरादून में मजदूरी करते हैं। घटना के बाद चालक कैंटर को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने तीनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिवजाया।
विज्ञापन


एएसपी पूर्वी अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हाईवे पर वनवे ट्रैफिक होने के कारण हादसा हुआ है। आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

000

चार बहनों का इकलौता भाई था रणजीत

लखीमपुर निवासी रणजीत के जीजा मयंकलाल ने बताया कि रणजीत चार बहनों का इकलौता भाई था, जोकि देहरादून में रहकर मजदूरी करता था। रणजीत के साथ ही आदित्य भी देहरादून के लिए चला था। घर के इकलौते बेटे की मौत से परिवार में शोक छा गया। आदित्य पांडे उर्फ लाला अपने पीछे दो बच्चों और पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


000

माल लादकर निकला था फिरोज

जसपुर निवासी शाह आलम ने बताया कि उसके चाचा फिरोज मंगलवार की सुबह 6:00 बजे पिकअप वाहन में माल लाद कर धामपुर की ओर जा रहे थे। घटना से परिवार में शोक व्याप्त है। फिरोज अपने पीछे बेटा, बेटी और पत्नी समेत पूरे परिवार को रोता बिलखता छोड़ गए।


000

डिवाइडर की रेलिंग भी टूटी

मंगलवार सुबह हुए हादसे के निशान हाईवे पर काफी दूर तक देखने को मिले। क्षतिग्रस्त वाहनों को देखकर राहगीर सहम गए। कैंटर की टक्कर के बाद पिकअप गाड़ी और बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना स्थल पर लगभग पचास मीटर से वाहनों के घिसटने के निशान दिखे। हाईवे के बीच डिवाइडर पर लगी लोहे की रेलिंग भी धराशाई हो गई।

शेरकोट हादसे में मृतक रंजीत का फाइल फोटो

शेरकोट हादसे में मृतक रंजीत का फाइल फोटो

शेरकोट हादसे में मृतक रंजीत का फाइल फोटो

शेरकोट हादसे में मृतक रंजीत का फाइल फोटो

शेरकोट हादसे में मृतक रंजीत का फाइल फोटो

शेरकोट हादसे में मृतक रंजीत का फाइल फोटो

शेरकोट हादसे में मृतक रंजीत का फाइल फोटो

शेरकोट हादसे में मृतक रंजीत का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed