फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   picketing of cleaners at the municipal office

Bijnor News: सफाईकर्मियों का नगरपालिका कार्यालय पर धरना

Wed, 07 Dec 2022 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
picketing of cleaners at the municipal office
सफाईकर्मियों का नगरपालिका कार्यालय पर धरना
विज्ञापन

नहटौर। ठेका सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर नगरपालिका कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम धामपुर सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुन उन्हें शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।

नगरपालिका नहटौर के प्रांगण में बुधवार को समस्त ठेका सफाईकर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसकी सूचना पाकर एसडीएम धामपुर मनोज कुमार सिंह व कोतवाल पंकज सिंह तोमर सफाईकर्मियों के समक्ष पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं। सभी सफाई-कर्मियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। बीएलओ द्वारा सफाई कर्मियों के वोट सही प्रकार से नहीं बनाए गए हैं। वोट बनवाने का कार्य जल्द ही पूरा किया जाए। इसके अलावा अन्य मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे धामपुर एसडीएम मनोज कुमार ने उन्हें आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उनकी सभी मांगों को प्राथमिकता के रूप पर पूरा किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में अर्जुन वाल्मीकि, गौरव सूद, रमेश वाल्मीकि, दीपक वाल्मीकि, रोहन वाल्मीकि सहित महिला सफाईकर्मी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed