फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Palika chairman Rukhsana told threat to life

पालिका चेयरमैन रुखसाना ने बताया जान को खतरा

Thu, 13 Dec 2018 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Updated Thu, 13 Dec 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
Palika chairman Rukhsana told threat to life
बिजनौर में पत्रकार वार्ता करतीं चेयरपर्सन रूखसाना परवीन और उनके पति शमशाद अंसारी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर। नगर पालिका बिजनौर की अध्यक्ष रुखसाना और उनके पति शमशाद अंसारी ने जिला बार के अध्यक्ष और निकाय चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी रहीं नीता अग्रवाल के पति एसके बबली से जान को खतरा जताया है। इस दौरान उनका वीडियो और ऑडियो भी मीडिया को जारी किया है।
विज्ञापन




अपने कैंप कार्यालय पर वार्ता करते हुए रुखसाना और शमशाद अंसारी ने ऑडियो व वीडियो सुनाई व दिखाई। उन्होंने आरोप लगाया किएसके बबली रुखसाना परवीन के कम उम्र के मामले में बात कर रहे हैं। ऑडियो में एसके बबली कहते सुनाई दे रहे हैं कि नगर पालिका की कमाई का उन्हें आधा हिस्सा चाहिए। शमशाद अंसारी ने आरोप लगाया कि पिछले तीन माह से उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है। एसके बबली से उन्हें व उनके परिवार को जान का खतरा है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा दिलाने की मांग की। शमशाद अंसारी ने कहा कि उनकी पत्नी रुखसाना परवीन के कम उम्र के जो शैक्षिक और चुनाव के जो प्रमाण पत्र दिखाए हैं वे फर्जी हैं। चुनाव के वक्त उनकी पत्नी की आयु 30 साल से अधिक थी। उन्होंने पत्नी की आयु प्रमाणित करने वाले प्रमाण पत्र भी दिखाए।
विज्ञापन



पूर्व विधायक बोलीं, वह पालिका अध्यक्षा रुखसाना के साथ
पत्रकार वार्ता में मौजूद पूर्व विधायक रुचि वीरा ने कहा कि वह रुखसाना पवीन के साथ हैं। उन्होंने दिल से उन्हें चुनाव लड़ाया था। रुखसाना अपने पति के सहयोग से नगर पालिका में ईमानदारी से सही काम कर रही हैं। जितना काम उन्होंने कराया अब तक किसी ने नहीं कराया। चुनाव हारने के बाद एसके बबली जो कर रहे हैं वह सबके सामने है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 सभी आरोप निराधार : एसके बबली
जिला बार अध्यक्ष एसके बबली ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है। कहा कि अगर वह तीन महीने से रुखसाना परवीन के परिवार को परेशान कर रहे थे तो उनके खिलाफ रिपोर्ट क्यों नहीं दर्ज कराई गई। 20-25 दिन पहले शमशाद अंसारी उनके घर क्या करने आए थे। कहा कि उनके बारे में दिखाई जा रहा ऑडियो-वीडियो फर्जी हैं। उन्होंने कभी एक रुपया भी नहीं मांगा। इनकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब में बैठे बिजनौर के एक युवक ने उन्हें ठोकने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed