फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Opposition of setting up garbage disposal plant among the population

आबादी के बीच कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने का विरोध

Sat, 26 Dec 2020 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Opposition of setting up garbage disposal plant among the population
आबादी के बीच कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने का विरोध
विज्ञापन

शेरकोट। घनी आबादी में कूड़ा प्लांट लगाने के विरोध में नागरिकों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि पालिका के अधिकारी जानबूझकर गांव शाह आलमपुर मीरा में स्थित घनी आबादी के बीच में कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने का प्रयास कर रही है। विरोध के चलते पालिका ने जबरन गंदगी लगवाना शुरू कर दिया है। जिसे लेकर लोगों में असंतोष है। एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर समस्या निदान की मांग की जाएगी।
नगर के अफजाल अहमद, मोहम्मद इरशाद, बब्बन राईन, मोहम्मद सरफराज, नईम अहमद, दानिश, राशिद का कहना है कि पालिका के अधिकारी मनमानी कर लोगों को तंग कर रहे हैं। कहा कि ग्राम शाहआलमपुर मीरा नगर पालिका परिषद शेरकोट में है। पालिका द्वारा गांव की घनी आबादी के बीच में नगर के गंदे कचरे का प्लांट लगाया जा रहा है। इससे पहले भी नागरिक पालिका के ईओ सहित उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेज अवगत भी करा चुके हैं। लोगों को डर सता रहा है कि यदि पालिका यहां पर ही गंदे कचरे एकत्र करती रही तो यहां पर भयंकर बीमारी फैल सकती है। लोगों का कहना है कि वे यहां पर किसी भी हालत में पालिका को प्लांट नहीं लगाने देंगे। पालिका ने डाले जा रहे कचरे को नहीं रोका तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में मोहम्मद अख्तर, मोहम्मद इरशाद, कफिल, राशिद, नईम, दानिश, राशिद, भोले, बब्बन राईन, अजीम अहमद, शफीक अहनद, अताउल्ला, राहुल कुमार, अनील कुमार रहे। एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। वे जांच कर समस्या का निदान कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed