फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Only five Bratis came with the groom in his daughter's marrige

दूल्हा सहित पांच बारातियो के बीच शादी बनी सादगी की मिशाल

Sun, 19 Apr 2020 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Only five Bratis came with the groom in his daughter's marrige
नहटौर में दूल्हा डॉ0 रिजवान अली और दुल्हन इंशा भारती। - फोटो : BIJNOR
बेटी के निकाह में दूल्हा सहित आए सिर्फ पांच बराती
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)। एक बेटी की शादी पांच बरातियों के बीच सादगी में संपन्न हुई। परिवार वालों ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार के सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया।
मोहल्ला ऊंचा स्थित डा. शमशाद भारती की बेटी इंशा भारती की शादी किरतपुर के डॉ. इजहार अली के बेटे ‘चाइल्ड स्पेशलिस्ट’ डा. रिजवान अली के साथ हुई। बरात में डा. इजहार अली, उनकी पत्नी अफरोज जहां, बेटा रियाज अली व बेटी निगार आलिया सहित सिर्फ पांच बराती शामिल हुए। बरात पहुंचने पर दूल्हे सहित पांचों बरातियों को सैनिटाइज कराया गया। बाद में घर में बने स्टेज पर सिर्फ दूल्हा व निकाह पढ़ाने वाले दोनों व्यक्तियों को दूर-दूर स्टेज पर बैठाकर निकाह पढ़वाया गया, यह निकाह शहर काजी उबैद-उर-रहमान ने पढ़ाया। शादी में कोई रिश्तेदार तो दूर मोहल्ले का भी कोई व्यक्ति शामिल नहीं किया गया। वधू के दादा डॉ. इमामुद्दीन भारती ने बिटिया इंशा को रुखसत किया।
विज्ञापन

डा. शमशाद भारती ने बताया कि वह बेटी की शादी धूमधाम से करने का सपना संजोए हुए थे। लेकिन कोरोना महामारी फैलने से उन्होंने सादगी में शादी करने का फैसला किया। वर पक्ष के लोगों ने इस पर सहमति जताई तो उनकी खुशी और बढ़ गई। बेटी की सादगी से संपन्न शादी उन्हें जीवन भर याद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed