फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bhandeda toll workers misbehaved with a BJP worker.

Bijnor News: भनेड़ा टोलकर्मियों ने भाजपा कार्यकर्ता से की अभद्रता

Wed, 23 Sep 2026 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Bhandeda toll workers misbehaved with a BJP worker.
किरतपुर। मेरठ में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में जा रहे भाजपा कार्यकर्ता से भनेड़ा टोल प्लाजा के कर्मचारियों पर अभद्रता, गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

साहनपुर निवासी संजीव भुइयार ने तहरीर में बताया कि वह 21 सितंबर को अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बस से मेरठ में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में भनेड़ा टोल प्लाजा पर उन्होंने खुद को नजीबाबाद का निवासी बताते हुए टोल शुल्क से छूट का अनुरोध किया। इस दौरान टोल प्लाजा पर मौजूद आमिर तोमर और दो अन्य कर्मचारियों ने उनके साथ गाली-गलौज की। तहरीर में जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और भाजपा कार्यकर्ताओं तथा मुख्यमंत्री के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया गया है। संजीव भुइयार ने थाना प्रभारी से तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ सुनील कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed