फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Online application started for admission in Government ITI

Bijnor News: राजकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Mon, 19 Jun 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 19 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Online application started for admission in Government ITI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। राजकीय अईटीआई में विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई हे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
राजकीय आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने बताया कि कक्षा आठ या इससे अधिक शिक्षा प्राप्त अभ्यर्थी प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न ट्रेड की तकनीकी शिक्षा सीखकर अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। वह कारोबार कर न सिर्फ स्वयं रोजगार पाएंगे, बल्कि अन्य बेरोजगारों को रोजगार देंगे।
उन्होंने बताया कि जनपद में स्थापित राजकीय आईटीआई बिजनौर, अफजलगढ़, नगीना, नजीबाबाद एवं धामपुर में संचालित कटिंग सीविंग एवं ड्रेस मेकिंग आदि ट्रेड में आठवीं पास महिलाएं प्रवेश ले सकती हैं। उनकी आयु न्यूनतम 14 वर्ष हो गई है। अधिकतम आयु की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। वहीं राजकीय आईटीआई संस्थानों में आठवीं पास पुरुष अभ्यर्थी वेल्डर एवं प्लंबर ट्रेड में प्रवेश लेकर रोजगार के अवसर बढ़ा सकते हैंं।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई में प्रवेश के उपरांत सामान्य एवं पिछड़ी जाति के अभ्यर्थियों को 40 रुपये प्रति माह शुल्क देना होता है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति को कोई शुल्क नहीं देना होता। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रधान सहायक राकेश शर्मा से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed