{"_id":"5e91ea578ebc3e6fd3101aba","slug":"one-arrested-for-lockdown-violation-five-absconding-bijnor-news-mrt477378546","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के उल्लंघन में एक गिरफ्तार, पांच फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के उल्लंघन में एक गिरफ्तार, पांच फरार
विज्ञापन

नींदड्ू। पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पांच लोग भाग निकले।
चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक जयपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लेने के लिए जब पुलिस क्षेत्र के गांव पाडली मांडू पहुंची, तब वहां अतीक अहमद के घर के सामने लोगों की भीड़ लगी थी। ग्रामीण लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए कोरोना वायरस के विषय में भ्रामक प्रचार, बहस एवं अफवाहें फैला रहे थे। उन्होंने न तो मास्क लगा रखे थे और न ही चेहरों को कपड़े से ढक रखा था। पुलिस को आता देखकर ग्रामीण भाग गए, जबकि अतीक अहमद पकड़ में आ गया। पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए भीड़ लगाने, मास्क न लगाने, कोविड-19 महामारी को लेकर अफवाह फैलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर अतीक का चालान कर दिया। मौके से फरार होने वालों में पाडली के अनवार, असलम, मुशाहिद, जाहिद तथा नींदडू़ निवासी अशरफ उर्फ तौला शामिल हैं।
उधर, लॉकडाउन के चलते शनिवार को जहां धामपुर-नूरपुर मार्ग पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा, वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी महावीर सिंह राजावत ने नींदडू़ खास, बाजीदपुर-बीरू और मोहम्मद अलीपुर भिक्कन में स्थिति का जायजा लिया। अकारण घर से बाहर निकलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी।