फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   On the birth of a daughter, the courtyard of the house will smell of sandalwood.

Bijnor News: बेटी के जन्म पर चंदन की खुशबू से महकेगा घर आंगन

Thu, 14 Mar 2024 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 14 Mar 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
On the birth of a daughter, the courtyard of the house will smell of sandalwood.
बिजनौर। विदुर की धरती चंदन की खुशबू से महकेगी। इसके लिए जनपद की सभी ग्राम पंचायत एवं ग्राम सभाओं में चार-चार चंदन के पौधे रोपित किए जाएंगे। यहीं बेटी के जन्म पर भी उस परिवार को दो-दो चंदन के पौधे उपहार में दिए जाएंगे। अभी तक जनपद में करीब 1500 ग्राम सभाओं में 3000 चंदन के पौधे रोपित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

चंदन का पेड़ बहुत महत्वपूर्ण होता है। चंदन के पेड़ों से वातावरण ही नहीं मनुष्य का शरीर यानी त्वचा भी अच्छी रहती है। चंदन का धार्मिक कार्यक्रमों में प्रयोग होता है। जिला प्रशासन की ओर से चंदन को बढ़ावा दिया जा रहा है। चंदन की सुगंध से पूरा वातावरण महक उठता है। पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाला चंदन सदियों से कई स्वास्थ्य समस्याओं में इस्तेमाल होता आ रहा है। एक ग्राम सभा में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जा रहे 4 पौधे गांवों में दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन



- चंदन की खेती करने के अपार संभावनाएं
अफसरों के अनुसार जनपद के वातावरण में चंदन की खेती की अपार संभावनाएं है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी। चंदन के पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित कराने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चंदन के पेड़ों को दिया जा रहा बढ़ावा
जनपद में चंदन के पेड़ों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। एक ग्राम सभा में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से चार पौधे भेजे जा रहे हैं। बेटी होने पर परिवार को उपचार के रूप में दो-दो पौधे दिए जाएंगे। -पूर्ण बोरा, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed