फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   On suspicion of theft, the teenager was made bald and roamed in the locality.

चोरी के शक में किशोर को गंजा कर मोहल्ले में घुमाया

Mon, 27 Jun 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
On suspicion of theft, the teenager was made bald and roamed in the locality.
चोरी के शक में किशोर को गंजा कर मोहल्ले में घुमाया
विज्ञापन

स्योहारा(बिजनौर)। भीड़ में शामिल पंचों ने अजीब फरमान सुनाया। चोरी के शक में पकड़े गए किशोर को गंजा कर दिया। गंजा करने के बाद किशोर का मोहल्ले की गलियों में घुमाया गया। तमाशबीन बनी भीड़ भी हंसते-मुस्कुराते चेहरों के साथ पूरा नजारा देखने साथ मोबाइल से वीडियो बनाती रही। इस बीच न किशोर की दलील सुनी गई, न ही उसकी मजबूरी जानने की कोशिश हुई। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मामला स्योहारा शहर का है। शनिवार को आरएसपी मार्ग पर एक रेस्टोरेंट में एक किशोर को दुकानदार ने पकड़ लिया। चाय समोसे की इस दुकान में किशोर को गल्ले से पैसे चोरी करने के शक में पकड़ा। देखते ही देखते आस पास के दुकानदारों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने किशोर के साथ मारपीट की। काफी देर तक मारपीट करने के बाद किशोर को गंजा कर दिया गया। इसके बाद किशोर को पूरे मोहल्ले की गलियों में घुमाया गया। हालांकि इस बीच किशोर यह कहता रहा कि उसने कोई चोरी नहीं की है।
विज्ञापन

गलियों में किशोर को गंजा कर घुमाए जाने का तमाशा भीड़ देखती रही, लेकिन किसी ने उसे नहीं छुड़ाया। जबकि किशोर को पहले ही पुलिस के हवाले किया जाना चाहिए था, लेकिन भीड़ ने पुलिस का इंतजार किए बिना ही न केवल किशोर से मारपीट की, बल्कि उसको गंजा कर घुमाया भी। बाद में खुद पर कार्रवाई के डर से दुकानदार ने किशोर के खिलाफ कोई तहरीर नहीं सौंपी। उधर पुलिस किशोर को गंजा कर घूमाने वालों को चिह्नित करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी के शक में पकड़कर किशोर के साथ मारपीट करने और गंजा करने के मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। एएसपी पूर्वी मामले की जांच करेंगे
-डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed