फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nursery of plants prepared to save the environment

Bijnor News: पर्यावरण बचाने के लिए तैयार की पौधों की नर्सरी

Mon, 19 Jun 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 19 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Nursery of plants prepared to save the environment
बिजनौर के गांव चंदपुरा में तैयार पौध का पानी देते भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही।
बिजनौर। पेड़ न सिर्फ धरती का शृंगार हैं, बल्कि मनुष्य के जीवन की डोर हैं। मनुष्य हो या जीव-जंतु सभी के लिए वृक्ष ही आक्सीजन देते हैं। कोरोनाकाल में लोगों को आक्सीजन व पेड़ों के महत्व का बता लगा है। पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने का भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने बेड़ा उठाया। संगठन की ओर से कोरोना काल के बाद से हजारों पौधों की नर्सरी तैयार करते हैं और उन्हें बरसात के दिनों में रोपित करते हैं। भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिगंबर सिंह व जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने बरगद व पीपल के एक हजार पौधे तैयार कर ली है, जिन्हें बरसात के दिनों में रोपित करेंगे।
विज्ञापन

जनपद बिजनौर को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक अच्छा कदम उठाया है। पिछले साल संगठन युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने पर्यावरण रक्षा के लिए पौधरोपण किया था। दिगंबर सिंह से प्रेरित होकर संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण को बचाने के लिए संकल्प लिया और हर साल 1000 पौधे रोपित करने संकल्प लिया। संगठन की ओर से इस वर्ष पीपल और बरगद के 1000 पौध तैयार की है। युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने बताया कि पिछले एक वर्ष से पीपल और बरगद की पौध तैयार की जा रही हैं। जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही की देखरेख में यह पौध तैयार हो चुकी है। नितिन सिरोही ने कहा कि बरसात के दिनों में सड़क किनारे, खाली जमीन पर पौधे रोपित किए जाएंगे। पर्यावरण को बचाने के लिए पौध लगाना मात्र उद्देश्य नहीं है। इनकी सुरक्षा का दायित्व भी संगठन का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed