{"_id":"67821dcef24dc2fa9f000e43","slug":"now-you-will-have-to-bear-heavy-house-tax-along-with-inflation-in-chandpur-bijnor-news-c-27-1-bij1002-140395-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चांदपुर में महंगाई के साथ अब झेलना पड़ेगा भारी गृहकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चांदपुर में महंगाई के साथ अब झेलना पड़ेगा भारी गृहकर
Sat, 11 Jan 2025 04:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 11 Jan 2025 04:39 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर, चांदपुर। नगरपालिका परिषद अपने सीमांतर्गत परिसम्पत्तियों पर प्रति वर्ग फुट से कर निर्धारित करने जा रही है। महंगाई की मार झेल रहे जनमानस पर नई कर निर्धारण से भवन स्वामी पर पूर्व की अपेक्षा बहुत अधिक कर का भार पड़ेगा।
जहां एक ओर सरकार विभिन्न याेजनाओं के माध्यम से देश के प्रत्येक व्यक्ति के सिर पर छत देने का दावा कर रही है, वहीं सिर ढकने के लिए दीवार खड़ी कर लिंटर डालकर मकान का रूप दिया जाना आम आदमी के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। व्यक्ति अपनी जरूरत के लिए बैंक से होम लोन लेकर या अन्य साधन जुटा कर मकान बनाता है। उसके बावजूद नई कर निर्धारण नीति के चलते मकान पर वर्ग फुट से लगने वाला गृह कर आमजन का बजट को बिगाड़ने का काम कर सकता है। नगर के लोगों ने नगरपालिका परिषद में नए कर निर्धारण पर अपनी आपत्ति दी है।
- नई नीति से लागू होने वाले कर पर लोगों की प्रतिक्रिया
मोहल्ला साहुवान निवासी आशीष जिंदल का कहना है कि नई नीति के अनुसार नगरपालिका द्वारा लगाया जाने वाला गृहकर बहुत अधिक है। इससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
- मोहल्ला चिम्मन निवासी ब्रिजेश कौशिक ने कहा कि इस तरह कर लगाकर लोगों को दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर करना जन हित में उचित नहीं है।
- मोहल्ला कायस्थान निवासी विश्वेश शर्मा का कहना है कि गृहकर व जल कर बढ़ाने से लोगों पर जुल्म होगा। जिसको जनहित में रोकना अति आवश्यक है।
- मोहल्ला साहुवान निवासी सुधीर अग्रवाल का कहना है कि नगरपालिका द्वारा फुट में लगाए जा रहा कर जनता के साथ अत्याचार है। इतना ज्यादा कर लगाने से आम जनता पर भारी आर्थिक दबाव पड़ेगा।
- मंडी कोटला विशाल शर्मा उर्फ बल्ली गरीब जनता पर अधिक कर का बोझ बढ़ने से आम आदमी पर आर्थिक दवाब बढ़ेगा। नई कर नीति के अनुसार कर लगाना अनुचित है।