फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Now oral cancer screening will be done at Health and Wellness Center

अब हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर होगी ओरल कैंसर की जांच

Thu, 18 Aug 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Now oral cancer screening will be done at Health and Wellness Center
अब हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर होगी ओरल कैंसर की जांच
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में अब हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर ओरल कैंसर की भी जांच की जाएगी। जिसके लिए कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को ट्रेनिंग दी गई है। मरीज की लक्षणों के आधार पर जांच कर इलाज किया जाएगा। जिससे मुंह के कैंसर को पहले चरण में ही इलाज कर रोका जा सकता है। हालांकि अभी तक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर ओरल कैंसर की जांच नहीं होती थी।
जिले में 267 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 136 पर ही कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर तैनात हैं। जिसके चलते अभी 136 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर ही मुंह एवं दंत का परीक्षण किया जाएगा। जिससे मुंह की समस्याओं का इलाज किया जा सके। दांतों की सड़न, मसूड़ों में दिक्कत, मुंह में अल्सर, दंत फलोरोसिस आदि की वजह से कई बार मुंह के कैंसर की समस्या हो जाती है। जिस पर लोग ध्यान न देकर लापरवाही बरतते हैं। इसे मुंह के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। जिला सामुदायिक प्रोसेस मैनेजर पूनम ने बताया कि मरीजों की हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर बुलाकर स्क्रीनिंग की जाएगी। उन्हें पता किया जाएगा कि किन चीजों का ज्यादा सेवन करते हैं। इसके बाद मुंह की स्थिति को देखते हुए मरीज को हाई रिस्क जोन और नॉर्मल जोन में बांटा जाएगा।
विज्ञापन

अब होती थी इन बीमारियों की जांच
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर अभी तक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर हीमोग्लोबिन, शुगर, ब्लडप्रेशर, गर्भवतियों की जांच, गर्भाश्य कैंसर की जांच, स्तन कैंसर की जांच होती थी, लेकिन अब मुंह के कैंसर की भी जांच की जाएगी। मुंह के कैंसर की पुष्टि होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की ओर से सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर मुंह के कैंसर की जांच शुरू की गई। जिसके चलते लक्षणों के आधार पर जांच कर शुरूआत में इलाज किया सका। स्वास्थ्य विभाग की ओर से काम शुरू कर दिया गया है। सभी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को इसकी ट्रेनिंग भी दे दी गई है
- डॉ. विजय कुमार गोयल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed