{"_id":"66a56118d0f0cb794c0b3a47","slug":"new-twist-in-slapping-incident-victim-blames-in-laws-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-127689-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: थप्पड़ कांड में आया नया मोड़, पीड़िता ने ससुरालियों पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: थप्पड़ कांड में आया नया मोड़, पीड़िता ने ससुरालियों पर लगाए आरोप
विज्ञापन
-मायके में रह रही युवती ने की प्रेसवार्ता, बोली...ससुराल वालों ने किया उत्पीड़न
- युवती की सास और ससुर को थप्पड़ जड़ने में पालिका अध्यक्ष के बेटे के खिलाफ दर्ज है रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिजनौर पालिकाध्यक्ष के चिकित्सक बेटे ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती से मारपीट की। इस केस में शनिवार को नया मोड़ आ गया। जी हां, बुजुर्ग दंपती की पुत्रवधु ने अपने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए। ससुरालियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। उधर बुजुर्ग दंपती ने भी प्रेसवार्ता करते हुए पालिकाध्यक्ष के बेटे को गिरफ्तार करने की मांग उठाई और जान का खतरा बताया।
सोशल मीडिया पर पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ। उक्त वीडियो में पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह और भाजपा नेता डॉ. बीरबल का बेटा अभिनव सिंह बुजुर्ग दंपती को थप्पड़ जड़ते दिखाई दे रहा है। खैर, इस मामले में बुजुर्ग अवधेश प्रताप सिंह की ओर से आरोपी अभिनव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। पुलिस साक्ष्य संकलन कर रही है, वहीं अभिनव के परिवार को नोटिस जारी किया जा चुका है। इस मामले में अवधेश प्रताप सिंह की ओर से प्रेसवार्ता करते हुए जान माल का खतरा जताया गया।
कहा कि उनके केस में राजनैतिक पकड़ के चलते कार्रवाई नहीं हो रही है। कहा कि उनकी जमीन पर लोगों की नजर है। उधर कुछ देर बाद ही अपने मायके गीता नगरी में रह रही अवधेश प्रताप सिंह की पुत्रवधु अनामिका पत्नी विभोर ने प्रेस वार्ता की। कहा कि साल 2020 में विभोर राणा पुत्र अवधेश प्रताप सिंह से मेरा विवाह हुआ। सगाई के वक्त सात चांदी की ईंट, सोने की अंगूठी, सेरेमनी में 14 लाख रुपये दिए। फर्नीचर के लिए साढ़े तीन लाख और दो लाख अन्य तथा 21 तोले सोना दिया था। शादी पर 45 लाख खर्च हुआ। दहेज के लिए ताने दिए गए। आरोप है कि मानसिक और शारीरिक रूप से उत्पीड़न किया गया। पीड़िता ने अपने पति के अनैतिक संबंध एक रिश्तेदार महिला से होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
जेठ और सास ससुर पर भी गंभीर आरोप लगाए। कहा कि साल 2022 में ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। मेरे माता पिता जब समझाने के लिए गए तो ससुरालियों की बात सुनकर मेरी मां को आघात पहुंचा और अटैक आ गया था। बता दें कि अनामिका के पिता डॉ. तेजपाल सिंह भाजपा नेता डॉ. बीरबल सिंह के अस्पताल में प्रैक्टिस करते हैं। अब इस पारिवारिक विवाद के चलते ही डॉ. बीरबल सिंह के पुत्र अभिनव ने अनामिका की ससुराल में पहुंचकर बातचीत की थी और अचानक बुजुर्ग दंपती को थप्पड़ जड़ दिए थे।