{"_id":"6a4fe9fe7ad51703280dc954","slug":"neem-tree-fell-on-the-wall-of-a-government-school-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-184567-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सरकारी स्कूल की दीवार पर गिरा नीम का पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सरकारी स्कूल की दीवार पर गिरा नीम का पेड़
विज्ञापन
नजीबाबाद- गांव शेखूपुरा आलम में सरकार स्कूल की दीवार पर गिरा नीम का पेड़, कार व विद्युत लाइन क्
मंडावली/नजीबाबाद। ग्राम शेखूपुरा आलम के प्राथमिक विद्यालय परिसर में खड़ा नीम का पेड़ मूसलाधार वर्षा के दौरान बुधवार की रात गिर गया। पेड़ की चपेट में आकर विद्यालय की दीवार, विद्युत लाइन और मो. आमिर की कार क्षतिग्रस्त हो गई। सुबह ग्रामीणों ने पेड़ गिरने की सूचना शिक्षकों को दी।
प्रधानाध्यापिका इंचार्ज शिक्षा अग्रवाल ने बताया कि मार्च 2025 को जर्जर पेड़ परिसर से हटाए जाने के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर अवगत कराया था। अभिभावकों फूल सिंह, राम कुमार, हुकुम सिंह, वीर सिंह सैनी ने बताया कि जर्जर पेड़ की शिकायत कई बार शिक्षकों से कर चुके थे लेकिन विभाग ने पेड़ कटवाने में लापरवाही बरती।
स्कूल संचालन के दौरान पेड़ गिरता तो बच्चों की जान का खतरा हो सकता था। वहीं नीम का पेड़ गिरने से गांव का मुख्य मार्ग जाम हो गया। सूचना पर पहुंचे सामाजिक वानिकी के कर्मचारियों ने पेड़ को मार्ग से हटाया। करीब तीन घंटे मुख्य मार्ग से ग्रामीणों का आवागमन बंद रहा।