{"_id":"6259ac50fd43df29f257ed75","slug":"navodaya-vidyalaya-entrance-exam-will-be-held-at-24-centers-bijnor-news-mrt5846727137","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 केंद्रों पर होगी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 केंद्रों पर होगी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

बिजनौर। नवोदय विद्यालय की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में 24 केंद्र बनाए गए हैं। केंद्र पर एक कक्ष में बैठने वाले छात्रों की संख्या निश्चित कर दी गई है। परीक्षा 30 अप्रैल को होगी। जिले में नवोदय विद्यालय चांदपुर तहसील के गांव सैंदवार में है। कक्षा नौ की प्रवेश परीक्षा नौ अप्रैल को हुई थी, जिसमें 509 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 241 ने परीक्षा दी थी।
प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार जैन के अनुसार कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा में 8000 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा का डीएम उमेश मिश्रा ने अनुमोदन कर दिया है। प्रवेश परीक्षा के लिए सभी 11 ब्लॉक में केंद्र बनाए गए हैं। जिले में कुल 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हर ब्लॉक में दो से तीन परीक्षा केंद्र है। एडमिट कार्ड नवोदय विद्यालयों की वेबसाइट से डाउनलोड होंगे।
परीक्षा में कोरोना गाइडलाइंस का पालन होना है। परीक्षा केंद्रों पर एक कक्ष में केवल 12 परीक्षार्थी ही बैठाए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर विभाग की ओर से केंद्रीय पर्यवेक्षक अर्थात सीएलओ तैनात रहेंगे। केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक आदि की व्यवस्था बनाई जा रही है। कक्षा छह तथा कक्षा नौ की प्रवेश परीक्षा के परिणाम मई माह में घोषित होंगे। उसके बाद तय कार्यक्रम के अनुसार प्रवेश होंगे।
विज्ञापन
ये मिलती हैं नवोदय विद्यालयों में सुविधाएं
नवोदय विद्यालयों में कक्षा छह व नौ में ही प्रवेश मिलता है। नवोदय विद्यालय बारहवीं तक होते हैं। नवोदय विद्यालय में बच्चे के सर्वांगीण विकास की सभी सुविधाएं होती है। जैसे विद्यार्थी के लिए हॉस्टल, खाना, किताबें, स्टेशनरी, यूनिफॉर्म सभी निशुल्क मिलता है। विद्यालय में बच्चों के खेल कूद की सभी सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। अभिभावक को दाखिले के बाद एक पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ता है। अभिभावकों को हर माह के दूसरे सप्ताह बच्चे से मिलने की सुविधा दी जाती है।