{"_id":"5e0650838ebc3e87c80fadf9","slug":"namaz-offered-in-a-peaceful-manner-bijnor-news-mrt4608587194","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई नमाज
विज्ञापन
हल्दौर। आशंकाओं एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जामा मस्जिद पर शांति से नमाज अदा कराई गई। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद इरशाद ने नमाज अदा कराई। नमाजियों ने नमाज अदा करते हुए नगर में अमन कायम रखने की दुआ की। इस बीच मस्जिद के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने नगर में फ्लैग मार्च कर लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। इस मौके पर मौलाना ने कहा कि कस्बे में हिंदू और मुस्लिम बरसों से साथ रहते आ रहे हैँ। आपसी सद्भाव से कस्बे में शांति बनाए हुए हैं। कोई भी मजहब आपस में बैर रखने की बात नहीं कहता है। हर मुश्किल हालात में हिंदू और मुस्लिम साथ खड़ा रहेगा। शुक्रवार को बाजार सामान्य रूप से खुला। लोग भी सामान्य दिनों की तरह सड़कों पर नजर आए।
कस्बे के हालात रहे सामान्य
मंडावर। जुमे की नमाज के मद्देनजर पुलिस ने कस्बे में फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। नमाजियों ने शांति पूर्वक मस्जिद में नमाज अदा की और अपने घरों को लौट गए। इस बीच पुलिस ने पूरी सतर्कता बरती। जगह-जगह पर पुलिस तैनात रही। थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घूमकर हालात का जायजा लेते नजर आए। उन्होंने लोगों से किसी के बहकावे में नहीं आने की अपील की। शुक्रवार को कस्बे के हालात बिल्कुल सामान्य रहे।