फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Najibabad-Sugarcane Development Committee will build fertilizer warehouse

Bijnor News: नजीबाबाद-गन्ना विकास समिति बनाएगी खाद गोदाम

Mon, 31 Mar 2025 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Najibabad-Sugarcane Development Committee will build fertilizer warehouse
नजीबाबाद। सहकारी गन्ना विकास समिति की वार्षिक सामान्य निकाय बैठक में किसान हित में खाद गोदाम बनाने का फैसला लिया गया। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष की आय-व्यय कार्य योजना रखी गई। समिति के सभापति ब्रज कुमार की उपस्थिति में गन्ना विकास समिति की वार्षिक सामान्य बैठक आयोजित की गई। समिति सचिव डॉ. वीके शुक्ल के संचालन में लाॅयंस कम्युनिटी हॉल में आयोजित बैठक में समिति के फरवरी तक के खर्च का अनुमोदन किया गया। गन्ना समिति ने किसान हित में खाद गोदाम बनाने का प्रस्ताव रखा। संचालक चौधरी कुलवीर सिंह ने खाद गोदाम बनाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे समिति के धन का दुरुपयोग होगा। ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने खाद गोदाम निर्माण को किसान हित में बताया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कुल आय अंकन 1968.98 लाख रुपये और व्यय 1444.75 लाख रुपये होने अनुमानित बजट रखा गया। लाभांश 524.23 लाख रुपये होने का अनुमान व्यक्त किया गया। इसके अतिरिक्त नई सड़कों के निर्माण और पुरानी सड़कों की मरम्मत समिति क्षेत्र में आने वाली सड़कों की मरम्मत कराने पर चर्चा के साथ सहमति व्यक्त की गई। बैठक में संचालक मंडल के वीर सिंह, सुधीर कुमार, संदीप कुमार, हरपिंदर सिंह, रविंद्र सिंह, करतार सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed