फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Najibabad railway station will be renovated at a cost of Rs 11 crore

Bijnor News: नजीबाबाद रेलवे स्टेशन का 11 करोड़ की लागत से होगा जीर्णोद्धार

Fri, 10 May 2024 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Najibabad railway station will be renovated at a cost of Rs 11 crore
- अमृत भारत स्टेशन विकास कार्याें का डीआरएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

- रेलवे स्टेशन पर जल्द होगा फुटओवर ब्रिज के फाउंडेशन का निर्माण


नजीबाबाद। अमृत भारत स्टेशन योजना में नजीबाबाद स्टेशन के जीर्णोद्धार कार्याें का डीआरएम मुरादाबाद ने मंडल अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण इकाई के प्रतिनिधियों को गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्याें में तेजी लाने के निर्देश दिए।
डीआरएम मुरादाबाद राजकुमार सिंह, सीनियर डीईएन समन्वय पारितोष गौतम, सीनियर डीएन-4 रवि विक्रम सहित मंडलीय रेल अधिकारियों ने नजीबाबाद रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्याें का निरीक्षण किया। करीब 11 करोड़ की लागत से अमृत भारत स्टेशन योजना में नजीबाबाद स्टेशन का जीर्णोद्धार किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीआरएम ने एडीएन दिनेश कुमार, एसएस आरडी मीणा और क्षेत्रीय रेल अधिकारियों के साथ प्लेटफार्म-एक, दो और तीन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। डीआरएम ने आरएमएस भवन क्षेत्र में फुटओवर ब्रिज की फाउंडेशन तैयार करने के कार्य की भी समीक्षा की। ठेकेदार प्रतिनिधि नंदराम चक्रवर्ती से फाउंडेशन निर्माण और अन्य निर्माण कार्याें में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरएम ने पूछताछ कार्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों को अन्य स्थानों पर स्थानांतरित करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed