फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nagina: Dead body of a female guldar found in the forest of Dwarkadaspur.

नगीना : द्वारकादासपुर के जंगल में मादा गुलदार का शव मिला

Thu, 02 May 2024 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Nagina: Dead body of a female guldar found in the forest of Dwarkadaspur.
नगीना के ग्राम द्वारकादासपुर के जंगल में गेहूं के खेत में घायल अस्वस्था में मिली मादा गुलदार।
-वन विभाग की टीम ने बिजनौर में कराया गुलदार का पोस्टमार्टम
विज्ञापन


नगीना (बिजनौर)। क्षेत्र के ग्राम द्वारकादासपुर के जंगल में एक मादा गुलदार के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम घायल गुलदार को रेस्क्यू कर नगीना पशु चिकित्सालय ले गई, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में वन विभाग की टीम मादा गुलदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर ले गई।

वन विभाग के एसडीओ अंशुमान मित्तल ने बताया कि नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम द्वारकादासपुर के जंगल में बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:30 सूचना मिली कि एक खेत पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए हैं। वहां कोमल सिंह के खेत पर एक गुलदार घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना पर जब वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो खेत पर मादा गुलदार घायल पड़ी थी, जिसकी उम्र करीब एक से डेढ़ वर्ष बताई जा रही है। वन कर्मचारी जब मादा गुलदान को नगीना के पशु चिकित्सालय लाए तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसडीओ अंशुमान मित्तल ने बताया कि गुलदार का बिजनौर में पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed