फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Municipality president and councilors took the oath of office and secrecy

Bijnor News: पालिकाध्यक्ष और सभासदों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

Sun, 28 May 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 28 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Municipality president and councilors took the oath of office and secrecy
धामपुर में पद गोपनीयता की शपथ लेते रालोद पार्टी के निर्वाचित पालिकाध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह
बिजनौर, धामपुर। नगर पालिका के नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष और 25 सभासदों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। एसडीएम ने सभी को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से शनिवार को समारोह का आयोजन किया गया। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने नगर पालिका परिषद के रालोद के नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष चौधरी रवि कुमार व सभी 25 पालिका सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्य अतिथि आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, सरधना के सपा विधायक अतुल प्रधान शामिल रहे। 70 से अधिक संगठनों ने चौधरी रवि कुमार सिंह को गुलदस्ता, स्मृति चिह्न आदि भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुखवीर सिंह, पूर्व राज्य मूलचंद चौहान के पुत्र अमित चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष तनवीर अहमद, रालोद के जिलाध्यक्ष नागेंद्र पंवार, आसपा के वरिष्ठ नेता विवेक सेन, पुष्पेंद्र राणा, डाॅ. कमाल अहमद, पूर्व पालिकाध्यक्ष नरेंद्र कुमार अग्रवाल, एसबीडी कॉलेज के प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल, भाकियू जिलाध्यक्ष सोनू चौधरी, कुशलाल सिंह, लालबहादुर चौहान, नसीम राणा, बाबर कुरैशी, जगन्नाथ शर्मा, सीओ शुभ सुचित, ईओ सुभाष कुमार, फरीदुर्रहमान आदि रहे। संचालन शायर इरशाद मंसूरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed